spot_img

IPL में आज धोनी बनाम कोहली:चेपॉक की स्पिन फ्रेंडली पिच पर CSK-RCB के बीच मुकाबला, 34 में से 22 मैच चेन्नई ने जीते

Must Read

Acn18.com/इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) 2025 के 8वें मैच में आज चेन्नई सुपर किंग्स और रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु का सामना होगा। मैच चेन्नई के होम ग्राउंड एमए चिदंबरम स्टेडियम में खेला जाएगा। इस सीजन दोनों टीमों का यह दूसरा मैच होगा। चेन्नई ने अपने पहले मैच में मुंबई इंडियंस और बेंगलुरु ने कोलकाता नाइट राइडर्स को हराया था।

- Advertisement -

पिछले सीजन चेन्नई को हराकर बेंगलुरु प्लेऑफ में पहुंची थी। यह मुकाबला काफी शानदार रहा था। प्लेऑफ में पहुंचने के लिए दोनों टीमों के लिए करो या मरो वाला मुकाबला था। बेंगलुरु को अंतिम-4 में क्वालिफाई करने के लिए चेन्नई को कम से कम 18 रन से हराना था। वहीं चेन्नई 18 से कम रन के अंतर से हारने पर प्लेऑफ में अपनी जगह बना लेती। अपने होम ग्राउंड पर RCB ने 27 रनों से जीत दर्ज कर अगले राउंड में जगह बनाई थी।

हेड टु हेड में चेन्नई आगे

हेड टु हेड में चेन्नई, बेंगलुरु पर भारी है। दोनों के बीच अब तक 34 IPL मैच खेले गए हैं। इनमें से 22 मैच में चेन्नई और 11 में बेंगलुरु ने जीत दर्ज की। एक मैच का रिजल्ट नहीं निकल सका। वहीं, दोनों टीमें एमए चिदंबरम स्टेडियम में 9 बार भिड़ीं हैं, 8 में चेन्नई और महज 1 में बेंगलुरु को जीत मिली। यह जीत 2008 में आई थी।

377FansLike
57FollowersFollow
377FansLike
57FollowersFollow
Latest News

More Articles Like This

- Advertisement -