spot_img

फूलों की होली के साथ आनंदित हुए भक्तगण,आरएसएस नगर में श्रीमद् भागवत कथा का समापन

Must Read

acn18.com कोरबा/ गीत संगीत पर उत्साह दिखाते भक्तों ने फागुन से पहले ही भगवान के साथ फूलों की होली खेली और खूब आनंद मनाया। अवसर था श्रीमद् भागवत कथा के समापन का,, जिसका आयोजन कोरबा के आरएसएस. नगर स्थित कपिलेश्वर नाथ मंदिर परिसर में किया गया। इस अवसर पर समाजसेवियों ने महिला मंडल के प्रयासों की सराहना की।

- Advertisement -

कपिलेश्वर नाथ महिला मंडल के द्वारा 17 वर्ष में श्रीमद् भागवत कथा का दिव्य आयोजन मंदिर परिसर में किया गया। कॉलोनी की महिलाओं के द्वारा इस परंपरा की शुरुआत की गई जिसमें कॉलोनी के निवासियों ने बीते वर्षो की तरह इस बार भी बढ़-चढ़कर सहयोग दिया और अपनी सक्रिय भागीदारी भी दर्ज कराई। पूण्यभूमि श्री धाम वृंदावन आचार्य राजू भैया महाराज के द्वारा यहां श्रीमद् भागवत कथा का रसपान लोगों को कराया गया। पूरे सप्ताह भर कथा प्रसंग में हजारों की संख्या में श्रद्धालुओं ने उपस्थिति दर्ज कराई और भक्ति भाव से भगवान की महिमा सुनी। यहां पर भगवान की झांकियां भी प्रस्तुत की गई जो श्रद्धालुओं के आकर्षण का केंद्र बनी।

कथा सप्ताह के अंतिम दिवस आयोजन स्थल पर विशेष कार्यक्रम किए गए। यहां पर फूलों की होली खेली गई जो अपने आप में अलग आकर्षण था। समाजसेवी अरविंद शर्मा ने आयोजन की मुक्त कंठ से प्रशंसा करने के साथ इस बात को दोहराया कि कपिलेश्वर नाथ महिला मंडल काफी समय से अच्छे काम कर रहा है। महिला मंडल के सभी कार्यों को आगे बढ़ाने में हम भरपूर सहयोग करेंगे।

कपिलेश्वर नाथ महिला मंडल की संस्थापिका सुधा झा ने आयोजन की सफलता को ईश्वर की कृपा और सभी आत्मीय जनों के सहयोग का परिणाम बताया। उन्होंने आशा व्यक्त की है कि आने वाले वर्षों में आयोजन को और बेहतर तरीके से संपन्न किया जाएगा।

धार्मिक अनुष्ठान के समापन दिवस को सहस्त्रधारा और भंडारा किया गया जिसमें हजारों की संख्या में लोगों ने उपस्थित होकर प्रसाद ग्रहण किया।

नर्मदेश्वर मंदिर की प्राण प्रतिष्ठा से पहले शोभा यात्रा,श्रीविग्रह और शिखर का नगर भ्रमण

377FansLike
57FollowersFollow
377FansLike
57FollowersFollow
Latest News

कोरबा लोकसभा प्रत्याशी सरोज पांडेय ने मतदाताओं का जताया आभार

कोरबा लोकसभा की भाजपा प्रत्याशी एवं राष्ट्रीय उपाध्यक्ष सरोज पांडेय ने मतदान के समापन के पश्चात कोरबा लोकसभा क्षेत्र...

More Articles Like This

- Advertisement -