सरकारी शराब दुकान को हटाने के लिए प्रदर्शन, लगा दिया ताला

0
140

Acn18.com/कोरबा, राज्य सरकार के आबकारी विभाग के द्वारा संचालित की जा रही दीपका में पाली रोड स्थित शराब दुकान को दूसरी जगह शिफ्ट करने की मांग लोग कर रहे हैं। वर्तमान जगह से हो रही परेशानी को अपनी मांग का कारण बताया गया है। दीपका में कांग्रेस कार्यकर्ताओं के द्वारा इस मुद्दे को लेकर दुकान में ताला लगा दिया गया और बाहर बैठकर प्रदर्शन किया गया। प्रदर्शन करने वालों में महिला कार्यकर्ता भी शामिल हुई। कटघोरा क्षेत्र के कांग्रेस विधायक पुरुषोत्तम कंवर ने इस प्रदर्शन को समर्थन दिया।