दीपका में केसीसी कंपनी को घेरकर की गई तोड़फोड़
प्रोजेक्ट मैनेजर से हाथापाई और मारपीट
देखिए वीडियो
एसईसीएल दीपका खदान क्षेत्र में ओबी खनन ठेकाकंपनी के दफ्तर को कर्मचारी और अन्य लोगों ने घेर लिया बड़ी संख्या में पहुंचे लोगों ने दफ्तर में तोड़फोड़ के अलावा कंपनी के कर्मचारियों से मारपीट भी की
दीपका पुलिस और सीआईएसएफ की टीम मौके पर पहुंची और स्थिति को संभाल लिया है।
प्रोजेक्ट मैनेजर महेश कुमार की शिकायत और सीसीटीवी फुटेज के आधार पर दीपका पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ अपराध दर्ज कर लिया है।
KCC कंपनी के एल एंड आर हेड (जीएम )विकास दुबे ने बताया कि छुट्टी के मुद्दे पर विवाद शुरू हुआ था, जिसे कुछ लोगों ने अनावश्यक रूप से तूल दे दिया। इस दौरान प्रोजेक्ट मैनेजर पर कुछ लोगों ने हमला कर दिया । घटना में ऑफिस की खिड़की टूटने की भी जानकारी सामने आई है। पुलिस दोनों पक्षों के बयान दर्ज कर जांच कर रही है।
वहीं कंपनी के मजदूरों ने बताया कि सोमवार को दीपका में छत्तीसगढ़ी संस्कृति कार्यक्रम का आयोजन हुआ था, जिसमें कुछ मजदूर छुट्टी लेकर शामिल हुए थे। बाद में लौटने पर उनकी हाजिरी काट दी गई, जिसको लेकर विवाद बढ़ गया।




