Home देश दुनिया चीन से फंडिंग विवाद के बीच NewsClick के पत्रकारों के ठिकानों पर...

चीन से फंडिंग विवाद के बीच NewsClick के पत्रकारों के ठिकानों पर दिल्ली पुलिस की रेड, कई से पूछताछ की गई

0
49

नई दिल्ली। चीन से फंडिंग मिलने के आरोपों के बीच आज मंगलवार सुबह न्यूज पोर्टल न्यूजक्लिक (NewsClick) से जुड़े कई पत्रकारों के 30 से ज्यादा ठिकानों की तलाशी ली गई। यह तलाशी दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल के अधिकारियों द्वारा ली गई।

समाचार एजेंसी एएनआई के मुताबिक इस दौरान कई पत्रकारों से पूछताछ भी की गई है। हालांकि किसी को गिरफ्तार नहीं किया गया है। कॉर्डिनेट तरीके से सेल की टीम ने दिल्ली, नोएडा और गजियाबाद में सभी के घर पर रेड की है। इस दौरान सुरक्षा के मद्देनजर स्पेशल सेल के साथ अर्धसैनिक बल के 100 से ज्यादा जवान भी शामिल थे।