spot_img

दुबई से मदुरै जा रही SPICEJET की फ्लाइट में खराबी से हुई देरी, 24 दिनों में नौंवी घटना

Must Read

ACN18.COM नई दिल्ली/ दुबई से मदुरै जा रही स्पाइसजेट की एक फ्लाइट बोइंग बी737 मैक्स विमान के पहिये में खराबी आने के बाद देरी सामने आई है। घटना सोमवार की बताई जा रही है। स्पाइसजेट के किसी विमान में 24 दिनों में तकनीकी खराबी की यह नौवीं घटना है।

- Advertisement -

मिली जानकारी के अनुसार, बोइंग B737 मैक्स विमान ने सोमवार को मंगलुरु-दुबई उड़ान का संचालन किया। नागरिक उड्डयन महानिदेशालय (डीजीसीए) के अधिकारियों ने पीटीआई को बताया कि विमान के उतरने के बाद, एक इंजीनियर ने निरीक्षण किया और पाया कि आगे का पहिया सामान्य से अधिक संकुचित थी।

अधिकारियों ने कहा कि इंजीनियर ने तब विमान को रोकने का फैसला किया और स्पाइसजेट ने दुबई-मदुरै की वापसी उड़ान संचालित करने के लिए मुंबई से दुबई के लिए एक और विमान भेजा। एयरलाइन ने बाद में एक स्पष्टीकरण जारी करते हुए कहा कि “अंतिम समय में तकनीकी समस्या” के कारण उड़ान में देरी हुई।

स्पाइसजेट के प्रवक्ता ने पीटीआई को बताया, “11 जुलाई 2022 को दुबई से मदुरै के लिए चलने वाली स्पाइसजेट की उड़ान SG23 अंतिम समय में तकनीकी समस्या के कारण देरी से संचालित हुई। वैकल्पिक विमान की तत्काल व्यवस्था की गई जो यात्रियों को भारत वापस ले आई। किसी भी एयरलाइन के साथ उड़ान में देरी हो सकती है। ऐसी कोई घटना नहीं हुई, जिससे यात्रियों की सुरक्षा पर कोई खतरा हो।

अखरापाली के पटवारी से नाराज हैं लोग , बिना पैसे के नहीं होते कोई भी काम

377FansLike
57FollowersFollow


v

377FansLike
57FollowersFollow
Latest News

6 लीटर कच्ची शराब के साथ एक आरोपी गिरफ्तार,मानिकपुर पुलिस ने की कार्रवाई

Acn18.com/कोरबा में शराब की अवैध रुप से बिक्री करने वालों के खिलाफ पुलिस की कार्रवाई लगातार जारी है। सूचना...

More Articles Like This

- Advertisement -