Home देश दुनिया श्री महाकालेश्वर के मस्तक पर चंदन का त्रिपुंड, चंद्र और रजत मुकुट...

श्री महाकालेश्वर के मस्तक पर चंदन का त्रिपुंड, चंद्र और रजत मुकुट अर्पित कर श्रृंगार, यहां कीजिए दर्शन

0
48

उज्जैन। विश्व प्रसिद्ध श्री महाकालेश्वर मंदिर में आषाढ़ माह के शुक्ल पक्ष की षष्ठी तिथि शुक्रवार तड़के सुबह 4 बजे मंदिर के कपाट खोले गए। भगवान महाकाल का सबसे पहले जल से अभिषेक किया गया। इसके बाद दूध, दही, घी, शहद, फलों के रस से बने पंचामृत से अभिषेक पूजन किया।