spot_img

दुर्गा विसर्जन के दौरान PIL अधिकारी की मौत:हसदेव नदी में बह गया इलेक्ट्रिकल विभाग का डिप्टी मैनेजर; गोताखोरों ने निकाला शव

Must Read

acn18.com जांजगीर चांपा / जांजगीर चांपा जिले के प्रकाश इंडस्ट्रीज प्राइवेट लिमिटेड (पीआईएल) के कर्मचारी की दुर्गा विसर्जन के दौरान डूबने से मौत हो गई। मामला जांजगीर थाना क्षेत्र का है। बुधवार को हसदेव नदी में इंडस्ट्रीज के कर्मचारी दुर्गा मां की प्रतिमा के विसर्जन के लिए गए थे, तभी इलेक्ट्रॉनिक विभाग में पदस्थ संजय बोंदरे (40 वर्ष) का पैर फिसल गया और वो नदी में डूबने लगा। बाकी कर्मचारियों ने उसे बचाने की कोशिश की, लेकिन पानी के तेज बहाव के कारण वे उस तक नहीं पहुंच सके।

- Advertisement -

इस बीच संजय बोंदरे पानी की गहराई में चला गया और उसकी डूबकर मौत हो गई। पीआईएल के कर्मचारियों ने तुरंत घटना की सूचना जांजगीर थाना पुलिस को दी। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर गोताखोरों को नदी में उतारा। करीब 4 घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद शव को ढूंढकर निकाला जा सका। प्रकाश इंडस्ट्रीज प्राइवेट लिमिटेड कोटाडाबरी नगर पालिका चांपा में आता है। कर्मचारी के शव का पोस्टमॉर्टम जिला अस्पताल में गुरुवार को होगा।

हसदेव नदी में हुआ था हादसा।
हसदेव नदी में हुआ था हादसा।

जांजगीर थाना प्रभारी उमे साहू ने बताया कि मृतक संजय बोंदरे महाराष्ट्र के नागपुर का रहने वाला था। वो पीआईएल चांपा में इलेक्ट्रिकल विभाग में डिप्टी मैनेजर था। उसे पीआईएल क्वार्टर में ही घर मिला हुआ था, जहां वो अपनी पत्नी के साथ रहता था। उसकी पत्नी दुर्गा पूजा मनाने के लिए अपने ससुराल नागपुर गई हुई है।

दुर्गा विसर्जन के दौरान हसदेव नदी में डूबकर पीआईएल कर्मचारी की मौत।
दुर्गा विसर्जन के दौरान हसदेव नदी में डूबकर पीआईएल कर्मचारी की मौत।

जांच अधिकारी ने बताया कि पीआईएल में दुर्गा प्रतिमा विराजित की गई थी। इसी का विसर्जन करने वहां के अधिकारी-कर्मचारी हसदेव नदी में गए हुए थे, जहां ये हादसा हुआ। फिलहाल मृत कर्मचारी के परिजनों को हादसे की सूचना दे दी गई है। उनके जांजगीर पहुंचने के बाद शव का पोस्टमॉर्टम कराकर उन्हें इसे अंतिम संस्कार के लिए सौंप दिया जाएगा।

रायपुर : सत्य की विजय का पर्व विजयादशमी हमारे जीवन में मूल्यों की स्थापना का पर्व

377FansLike
57FollowersFollow
377FansLike
57FollowersFollow
Latest News

व्यक्तित्व विकास के लिए लगाया गया ग्रीष्मकालीन शिविर.सद्भभावना भवन में 15 मई तक चलेंगे गतिविधियां

acn18.com कोरबा / छत्तीसगढ़ में सरकार के द्वारा सभी श्रेणी के स्कूलों के लिए ग्रीष्म अवकाश की घोषणा कर...

More Articles Like This

- Advertisement -