spot_img

तालाब में डूबने से वृद्ध की मौत , उरगा थाना क्षेत्र की घटना , मर्ग कायम कर पुलिस ने शुरु की जांच

Must Read

acn18.com बरपाली/ उरगा थानांतर्गत ग्राम बरपाली स्थित तालाब में डूबने से एक 70 वर्षीय वृद्ध की मौत हो गई। मृतक का नाम बंशीलाल प्रजापति हैं,जो बीती रात करीब दस बजे अपने घर से टहलने के लिए निकला हुआ था। मामले में मर्ग कायम कर पुलिस मामले की जांच कर रही है।

- Advertisement -

उरगा थानांतर्गत ग्राम बरपाली स्थित तालाब में डूबने से एक 70 वर्षीय वृद्ध की जल समाधी बन गई। मृतक का नाम बंशीलाल प्रजापति है,जो बीती रात अपने घर से टहलने के लिए निकला हुआ था। काफी देर तक जब वह वापस नहीं लौटा तब उसकी खोजबीन शुरु की गई। काफी तलाशने के बाद भी जब उसकी जानकारी नहीं मिली तब पुलिस को सूचना दी गई। इधर सुबह सुबह उसकी लाश तालाब में तैरते हुए पाई गई।

तलाब में वृद्ध की लाश मिलने की सूचना मिलती ही पुलिस मौके पर पहुंची और जांच पड़ताल में जुट गई। मृतक ने खुदकुशी की है या फिर हादसे में उसकी मौत हुई है इस बात का पता नहीं चल सका है। मर्ग कायम कर पुलिस ने पीएम के लिए शव भेज दिया है,जिसकी रिपोर्ट आने पर ही मौत के कारणों का पता चल सकेगा।

देखिए वीडियो : दो जगहों पर सांप निकलने से मची अफरा-तफरी,सर्पमित्रों ने किया सुरक्षित रेस्क्यु

377FansLike
57FollowersFollow


v

377FansLike
57FollowersFollow
Latest News

CG में चल रहा राष्ट्रीय पोषण माह अभियान

रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के निर्देश पर पोषण अभियान के तहत प्रदेश के आंगनबाड़ी केंद्रों में विभिन्न गतिविधियां संचालित...

More Articles Like This

- Advertisement -