spot_img

IPS के फॉर्म हाउस में लटका मिला मैनेजर का शव:10 साल से देखरेख करता था विजय, पहले केयरटेकर की हुई थी गला रेतकर हत्या

Must Read

acn18.com लखनऊ/लखनऊ में डीजी होमगार्ड BK मौर्य के फॉर्म हाउस में मैनेजर का शव फंदे पर लटका मिला है। मृतक का नाम विजय मौर्य था। वह 10 साल से फॉर्म हाउस में नौकरी करता था। परिजन ने हत्या का आरोप लगाया है। 50 बीघा में बने इस फॉर्म हाउस में 10 साल पहले भी एक केयरटेकर की गला रेतकर हत्या हुई थी। घटना जिले के माल थाना क्षेत्र की है।

- Advertisement -

मंगलवार को 28 साल के विजय का शव फॉर्म हाउस में पेड़ से प्लास्टिक की रस्सी के सहारे लटकता मिला। सबसे पहले गांव के लोगों ने शव देखा तो परिजन और पुलिस को सूचना दी। फोरेंसिक टीम के साथ पुलिस मौके पर पहुंची। शव को फंदे से उतारा और पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा। मृतक की जेब से एक पर्ची मिली है। हालांकि उसमें क्या लिखा है। पुलिस ने इसकी जानकारी नहीं दी।

लखनऊ के मलिहाबाद में युवक का शव मिलने के बाद मौके पर जुटी लोगों की भीड़।
लखनऊ के मलिहाबाद में युवक का शव मिलने के बाद मौके पर जुटी लोगों की भीड़।

10 सालों से कर रहा था फॉर्म हाउस में काम
विजय शादीशुदा था। वह फॉर्म हाउस से करीब दो किलोमीटर दूर गुलौली गांव का रहने वाला था। परिवार में उसकी पत्नी, दो बेटियां हैं। बताया जा रहा है कि मंगलवार को दिन में ही विजय अपने 5 दोस्तों के साथ ससपन गांव गया था। आखिरी बार गांव के लोगों ने उसे वहीं पर देखा था।

विजय की पत्नी और दोनों बेटियां। पत्नी ने हत्या करके शव लटकाने का आरोप लगाया है।
विजय की पत्नी और दोनों बेटियां। पत्नी ने हत्या करके शव लटकाने का आरोप लगाया है।

पुलिस ने कहा- प्रेम प्रसंग का मामला
माल थाने के SHO प्रवीण कुमार ने बताया कि विजय की मौत का मामला प्रेम-प्रसंग से जुड़ा है। बताया जा रहा है कि उसका किसी महिला से अफेयर था। पोस्टमॉर्टम में गला कसने से मौत होने यानी सुसाइड करने की पुष्टि हुई है। शरीर पर किसी तरह की बाहरी चोट के निशान नहीं है। परिजन ने अभी मामले में तहरीर नहीं दी है। पुलिस जांच कर रही है।

इसी पेड़ से फंदे के सहारे युवक की लाश लटकती हुई मिली।
इसी पेड़ से फंदे के सहारे युवक की लाश लटकती हुई मिली।

परिजन बोले-हत्या कर शव लटकाया
विजय के परिजन का कहना है कि हत्या करके शव को लटकाया गया है। विजय अपने 7 भाइयों में चौथे नंबर का था। मां रामकली और पत्नी प्रीति मौर्य इंडिया प्लान की कार्यकर्ता हैं। विजय की 2 बेटियां हैं। इनमें बड़ी बेटी तनिष्का (6 साल) और छोटी बेटी (8 माह) की है।

फार्म हाउस में युवक का शव मिलने के बाद गांव की महिलाएं भी मौके पर पहुंच गईं।
फार्म हाउस में युवक का शव मिलने के बाद गांव की महिलाएं भी मौके पर पहुंच गईं।

20 साल पहले IPS ने खरीदा था फॉर्म हाउस
अटारी और सुरतीखेड़ा गांव के बीच IPS का फॉर्म हाउस है। बीके मौर्य ने करीब 20 साल पहले 50 बीघा जमीन खरीदी थी। इसमें बीके मौर्य के पिता खेती करवाते थे। 10 सालों से विजय फॉर्म की देखरेख कर रहा था। ग्रामीणों ने बताया कि एक साल पहले भी विजय को जहर देकर मारने की कोशिश की गई थी। हालांकि इसके बारे में पुलिस या परिवार के लोगों से कोई जानकारी नहीं मिल पाई है।

10 साल पहले हुई हत्या का सुराग नहीं मिला
घटना की सूचना पर IPS बीके मौर्य भी फॉर्म हाउस पहुंचे। डीजी ने बताया- 10 साल पहले मेरे फॉर्म हाउस की देखरेख कर रहे अशोक कुमार मौर्य की गला रेतकर हत्या कर दी गई थी, लेकिन अभी तक हत्या का सुराग नहीं मिला। अब विजय की रहस्यमय तरीके से मौत हो गई है। इस घटना का खुलासा होना जरूरी है।

कार्ड में ज्यादा मात्रा दर्ज करने के साथ कम दिया जा रहा राशन, एमपी नगर में शिकायत होने पर पहुंचे एएफओ

377FansLike
57FollowersFollow


v

377FansLike
57FollowersFollow
Latest News

आयुष मेडिकल एसोसिएशन का चिकित्सक सम्मेलन सम्पन्न,विभिन्न विषयों पर की गई चर्चा

Acn18 l. Com.मंगल वार को होटल टॉप इन टाउन में आयुष मेडिकल एसोसिएशन कोरबा एवं हिमालया फार्मा जेंड्रा डिविजन...

More Articles Like This

- Advertisement -