2 दिन से लापता युवती का नहर में शव मिला,स्नान करने के दौरान डूब गई थी ममता

0
44

Acn18.com कोरबा l .दर्री जमनीपाली क्षेत्र में एक युवती का शव जल संसाधन विभाग की नहर में मिला है। युवती स्नान करने के दौरान अचानक लापता हो गई थी और तब से उसकी खोजबीन हो रही थी। शव बरामद होने के साथ पुलिस ने पंचनामा तैयार किया और अगली कार्रवाई की।

बीते रविवार को स्नान करने के लिए पास की नहर में जाना ममता जायसवाल को भारी पड़ गया। दर्री बस्ती निवासी ममता जायसवाल के लापता होने के बाद स्थानीय स्तर पर उसकी तलाश का काम तेज किया गया। नागरिकों के साथ-साथ गोताखोर भी इस काम में लगे हुए थे। पुलिस को भी इस बारे में जानकारी दी गई। घटना के तीसरे दिन नहर के एक स्थान पर उसे मृत् स्थिति में पाया गया। स्थानीय नागरिक रमेश ने बताया कि नहर में बहते हुए आ रहा था जिस पर वे लोग हरकत में आए।

युवती का शव मिलने की सूचना पर आसपास के लोग काफी संख्या में यहां पर इकट्ठे हो गए। इस बीच मृतका की पहचान उसके भाई अमित जायसवाल के द्वारा की गई। अमित ने बताया कि बहन को तैरना आता था लेकिन वह फिसलने के बाद जो नीचे गिरी तो फिर लापता हो गई।

युवती का शव बरामद करने के साथ पुलिस ने 174 सीआरपीसी के अंतर्गत मर्ग कायम किया और उसे पोस्टमार्टम के लिए कोरबा भेज दिया। पुलिस ने पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर आगे कार्रवाई करने की बात कही है