खूंखार माओवादी हिड़मा और उसकी पत्नी का शव पहुंचा घर, आदिवासी रीति से आज होगा अंतिम संस्कार

0
50

सुकमा। आंद्र प्रदेश ने तीन दिन पहले हुई मुठभेड़ में 6 माओवादी मारे गए। सैकड़ों निर्दोष ग्रामीण और सुरक्षा बल के जवानों की हत्या करने वाला खूंखार माओवादी हिड़मा और उसकी पत्नी राजे मारे गए थे। आज दोनों का शव गृहग्राम पूर्वर्ती में लाया गया, जहां कुछ देर में आदिवासी संस्कृति से अंतिम संस्कार किया जाएगा।

गुरुवार सुबह 9 बजे पूर्वर्ती में माओवादी हिड़मा और उसकी पत्नी राजे का शव लाया गया। जहां परिजन और ग्रामीण मौजूद रोते नजर आए। तीन पहले आंद्र प्रदेश में मुठभेड़ में मारा गया था। हिड़मा पर एक करोड़ का इनाम था और उसकी पत्नी पर 50 लाख का इनाम था।

naidunia_image

अपने 27 साल के माओवादी संगठन में 26 बड़ी घटनाएं की जिसमें सैकड़ों निर्दोष ग्रामीण और जवानों की हत्या की, इस लाल आतंक का आखिरकार अंत हुआ और बस्तर से माओवाद संगठन समाप्ति की और बढ़ रहा है।

फिलहाल शव को थोड़ी देर में मरघट लेकर जाया जाएगा और वहा आदिवासी संस्कृति से अंतिम सा संस्कार किया जाएगा। साथ ही पूरे गांव को सुरक्षा बल के जवानों ने घेर रखा, ताकि कोई अप्रिय घटना ना हो सके। शव को रम्पा सोड़ावरम से अलसुबह लाया गया।