spot_img

बिरनपुर के पास 2 और युवकों के शव मिले,भारी तनाव:1000 पुलिस जवान तैनात, गलियों में भी बैरिकेडिंग, बाहर से आने-जाने वालों पर प्रतिबंध

Must Read

acn18.com बेमेतरा/बेमेतरा के बिरनपुर गांव में 2 और युवकों के शव मिलने से हालात बेहद तनावपूर्ण हो गए हैं। पूरे गांव में 1000 पुलिस बल को तैनात कर दिया गया है। शनिवार को 2 समुदायों के बीच हुई हिंसक झड़प में जहां 23 साल के भुनेश्वर साहू की हत्या हुई, वहीं से कुछ ही दूरी पर 2 युवकों के शव और मिले हैं। SP इंदिरा कल्याण ऐलसेला ने 2 और मौतों की पुष्टि कर दी है। मामला साजा थाना क्षेत्र का है।

- Advertisement -

एसपी ने दोनों युवकों की हत्या की आशंका जताई है। दोनों शवों के सिर पर चोट के गंभीर निशान हैं। दोनों शव बिरनपुर से करीब 7 किलोमीटर दूर मिले हैं। शवों को पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा गया है। मृतकों के बारे में आसपास के थानों से भी जानकारी जुटाई जा रही है। इधर मंगलवार को भी गांव में तनावपूर्ण हालात को देखते हुए सुरक्षा बढ़ा दी गई है। 10 किलोमीटर के रेंज में पुलिस जवान तैनात हैं।

बिरनपुर गांव में मंगलवार को पसरा सन्नाटा। गली-गली में पुलिस जवान तैनात।
बिरनपुर गांव में मंगलवार को पसरा सन्नाटा। गली-गली में पुलिस जवान तैनात।

बिरनपुर गांव में 1000 पुलिस जवानों को तैनात किया गया है। गांव की गलियों में भी आज बैरिकेडिंग कर दी गई है। एक-एक गली में पुलिस जवानों को तैनात किया गया है। पूरा गांव छावनी में तब्दील हो गया है। 5 जिलों यानि बेमेतरा, दुर्ग, खैरागढ़-छुईखदान-गंडई, राजनांदगांव और कवर्धा के पुलिस अधीक्षक मौके पर मौजूद हैं। बिलासपुर के एडिशनल एसपी राहुल देव भी बेमेतरा में मौजूद हैं।

बिरनपुर गांव की गलियों में भी बैरिकेडिंग की गई, हर गली में पुलिस जवान तैनात।
बिरनपुर गांव की गलियों में भी बैरिकेडिंग की गई, हर गली में पुलिस जवान तैनात।

बिरनपुर गांव को पुलिस ने सील कर दिया है। यहां धारा 144 तो लागू है ही, साथ ही अब बाहर से किसी को आने-जाने की अनुमति नहीं है। यहां तक कि जनप्रतिनिधियों और मीडिया पर भी पाबंदी लगा दी गई है। गांव में सन्नाटा पसरा हुआ है।

तनावपूर्ण हालात को देखते हुए बिरनपुर गांव में भारी संख्या में पुलिस बल तैनात किया गया है।
तनावपूर्ण हालात को देखते हुए बिरनपुर गांव में भारी संख्या में पुलिस बल तैनात किया गया है।

गांव में जैमर लगाया गया है, यानि इंटरनेट सेवा भी बंद कर दी गई है, ताकि सोशल मीडिया पर गलत सूचनाएं फैलाकर दोनों समुदायों की भावनाओं को भड़काया नहीं जा सके।

मामले में 11 आरोपी गिरफ्तार हो चुके हैं

युवक की हत्या के मामले में पुलिस ने 11 आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। गिरफ्तार आरोपियों के नाम निजामुद्दीन खान, रशीद खान, मुख्तार खान, अकबर खान, अब्दुल खान, नवाब खान, अयूब खान, शफीक मोहम्मद, बशीर खान, जलील खान और जनाब खान हैं।

बिरनपुर में पुलिस की घेराबंदी को तोड़कर निकलते हुए बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष अरुण साव के साथ बड़ी संख्या में कार्यकर्ता।
बिरनपुर में पुलिस की घेराबंदी को तोड़कर निकलते हुए बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष अरुण साव के साथ बड़ी संख्या में कार्यकर्ता।

सोमवार को विहिप के छत्तीसगढ़ बंद के दौरान आगजनी और ब्लास्ट

इधर बेमेतरा में हिंसक घटना और एक युवक की हत्या के विरोध में सोमवार को छत्तीसगढ़ बंद किया गया। साजा से बिरनपुर पहुंचने के बाद बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष अरुण साव गिरफ्तार कर लिए गए। वे पीड़ित परिवार से मुलाकात करने पहुंचे थे, लेकिन इससे पहले वे अरेस्ट हो गए। गृहमंत्री ताम्रध्वज साहू ने कहा है कि बिरनपुर की घटना के बाद स्थिति को नियंत्रण में ले लिया गया है। हत्या करने वाले 11 आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया है और एक आरोपी की तलाश में पुलिस जुटी हुई है।

8 अप्रैल को दो समुदाय के बीच हुए विवाद में एक युवक की हत्या, वहीं 10 से ज्यादा लोग घायल हुए थे।
8 अप्रैल को दो समुदाय के बीच हुए विवाद में एक युवक की हत्या, वहीं 10 से ज्यादा लोग घायल हुए थे।

उग्र हुई भीड़ ने एक मकान को आग लगा दी

बंद के दौरान जिस बिरनपुर गांव में घटना हुई थी, वहां उग्र हुई भीड़ ने एक मकान को आग लगा दी। इस दौरान मकान के भीतर ब्लास्ट हो गया। तोड़फोड़ करने पर उतारू भीड़ को संभालने के लिए दुर्ग रेंज के आईजी आनंद छाबड़ा सहित कई पुलिस अफसर-जवान यहां थे। इसी समय ब्लास्ट हुआ।

बिरनपुर गांव में रोड पर स्थित इस झोपड़ीनुमा मकान में आगजनी की घटना के बाद ब्लास्ट हो गया।
बिरनपुर गांव में रोड पर स्थित इस झोपड़ीनुमा मकान में आगजनी की घटना के बाद ब्लास्ट हो गया।

अब जानिए क्या है पूरा मामला

बेमेतरा जिले के बिरनपुर गांव में शनिवार को 2 स्कूली छात्रों के बीच रास्ते में साइकिल चलाते समय कट मारने को लेकर विवाद हुआ था। इस दौरान एक युवक ने छात्र के हाथ पर कांच की बोतल तोड़ दी। जिसके कारण उसका हाथ फ्रैक्चर हो गया। इस घटना की जानकारी बच्चों के घरों तक पहुंची, तो दोनों पक्षों के लोगों के बीच मारपीट होने लगी। इस बीच दूसरे पक्ष के लोगों ने तलवार से 22 साल के युवक भुनेश्वर साहू की हत्या कर दी थी।

बिरनपुर गांव के चप्पे-चप्पे पर पुलिस बल तैनात है।
बिरनपुर गांव के चप्पे-चप्पे पर पुलिस बल तैनात है।

सूचना मिलने पर मौके पर पहुंचे साजा थाने के SI बीआर ठाकुर पर भी भीड़ ने हमला कर दिया। कुछ वाहनों को भी आग के हवाले कर दिया गया था। गांव में हालात बेहद तनावपूर्ण थे, जिसे देखते हुए और पुलिस बल यहां भेजा गया। मौके पर एसपी और कलेक्टर पदुम सिंह एल्मा भी पहुंचे थे। घटना में 10 से ज्यादा लोग घायल हो गए थे, जिन्हें इलाज के लिए साजा के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया। गंभीर रूप से घायल लोगों को रायपुर रेफर किया गया।

पहले भी हो चुका है विवाद

बिरनपुर में कुछ महीने पहले भी दोनों समुदायों के बीच विवाद हो चुका है। दरअसल एक समुदाय की दो-तीन लड़कियों ने दूसरे समुदाय के लड़कों से घर की मर्जी के खिलाफ शादी कर ली थी। तब भी इन दोनों समुदायों के बीच झगड़ा हुआ था। इसके बाद से ही गांव के लोग दो पक्षों में बंट गए। इसके बाद एक समुदाय के पदाधिकारियों ने यहां दूसरे समाज में लड़कियों को शादी से रोकने के लिए जागरूकता अभियान चलाया। इसके बाद तनाव और बढ़ गया। उस वक्त भाजपा, बजरंग दल और हिंदू संगठनों ने भी हिंदू युवती की मुस्लिम युवक से शादी का विरोध किया था।

छत्‍तीसगढ़ः बंद के दौरान तोड़फोड़ और चक्‍काजाम करने वाले 200 प्रदर्शनकारियों पर मामला दर्ज

377FansLike
57FollowersFollow


v

377FansLike
57FollowersFollow
Latest News

पीएचई में इंजीनियर्स सहित 181 पदों पर भर्ती का मार्ग प्रशस्त,मुख्यमंत्री के निर्देश पर वित्त विभाग ने दी स्वीकृति

Acn18.comरायपुर/ मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय के निर्देश पर वित्त विभाग ने लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग में इंजीनियर्स सहित अन्य...

More Articles Like This

- Advertisement -