Home Astrology डीसीएम ने मां महामाया के सामने झुकाया शीश. अरुण साव ने कहा...

डीसीएम ने मां महामाया के सामने झुकाया शीश. अरुण साव ने कहा कि हम फिर जीत रहे हैं असम, देखिए वीडियो

0
10

Screenshot 20260325 110239 Gallery

(कान्हा तिवारी )
छत्तीसगढ़ के उपमुख्यमंत्री अरुण साव रतनपुर पहुंचे… जहां उन्होंने परिवार के साथ आस्था के प्रमुख केंद्रों में पूजा-अर्चना की… रतनपुर पहुंचकर उन्होंने सबसे पहले मां महामाया मंदिर में माता रानी के दर्शन कर प्रदेशवासियों की सुख-समृद्धि और खुशहाली की कामना की… इसके बाद उन्होंने सिद्धि विनायक मंदिर और भैरव मंदिर में भी पूजा-अर्चना कर आशीर्वाद लिया… नवरात्रि के चलते मंदिर परिसर में बड़ी संख्या में श्रद्धालु मौजूद रहे…

उपमुख्यमंत्री के दौरे को देखते हुए सुरक्षा के भी पुख्ता इंतजाम किए गए थे…दर्शन के बाद मीडिया से बातचीत में अरुण साव ने असम चुनाव को लेकर बड़ा बयान दिया… उन्होंने कहा कि राज्य में “प्रो-इंकम्बेंसी” का माहौल है… और जनता विकास के साथ खड़ी है… उन्होंने कहा कि हिमंत बिस्वा सरमा और नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में डबल इंजन की सरकार ने असम में व्यापक विकास किया है… और इसी आधार पर एनडीए एक बार फिर सरकार बनाएगी…अरुण साव ने भरोसा जताया कि असम में तीसरी बार एनडीए की सरकार बनना तय है…