बीमार मां को देखने जा रही बेटी की सड़क हादसे में दर्दनाक मौत, पिता खुद को मान रहे दोषी

0
57

राजनांदगांव। जिले से अपने मायके भिलाई आ रही एक 29 साल की महिला की सड़क हादसे में मौत हो गई। घटना 22 नवंबर की सुबह पावर हाउस ओवरब्रिज के नीचे हुई। जहां तेज रफ्तार ट्रेलर ने पीछे से उनकी बाइक को टक्कर मार दी।

टक्कर लगते ही महिला ट्रेलर के पहिए के नीचे आ गई। उसने मौके पर ही दम तोड़ दिया, जबकि उसके पिता गंभीर रूप से घायल हो गए। मृतका का नाम साक्षी द्विवेदी (29) है, जो राजनांदगांव की एक निजी कंपनी में एचआर एग्जीक्यूटिव थी।

ट्रेलर ने बाइक को मारी टक्कर