Home Astrology डीएड अभ्यर्थियों ने सुबह-सबेरे शिक्षा मंत्री के बंगले का किया घेराव, पुलिस...

डीएड अभ्यर्थियों ने सुबह-सबेरे शिक्षा मंत्री के बंगले का किया घेराव, पुलिस ने सभी खदेड़ा

0
31

डीएड अभ्यर्थियों ने सुबह-सबेरे शिक्षा मंत्री के बंगले का किया घेराव, पुलिस ने सभी खदेड़ा

रायपुर। नवा रायपुर के तूता में प्रदर्शन कर रहे डीएड अभ्यर्थी नवा रायपुर स्थित शिक्षा मंत्री गजेंद्र यादव के बंगले के सामने घेराव कर धरने पर बैठ गए। लगभग 2300 अभ्यर्थी बीते एक माह पहले 23 दिसंबर से आंदोलन कर रहे हैं। सभी सुबहसबेरे वहां पहुंच कर बंगले के गेट के सामने बैठ गए।

पुलिस ने मौके पर पहुँच कर सभी को खदेड़ा

इस घेराव के बीच पुलिस वहां पहुंची, और डीएड अभ्यर्थियों को खदेड़ दिया। इस दौरान डीएड अभ्यर्थियों की पुलिस से झूमा झटकी भी हुई। पुलिस ने उन्हें गाड़ियों में बलपूर्वक बिठाकर अलग-अलग जगहों पर छोड़ गई है। इसमें महिला अभ्यर्थी भी थीं।

गौरतलब है कि कैबिनेट ने शिक्षक भर्ती 23 की प्रतीक्षा सूची को खत्म अपास्त कर दिया है, और 5000 न‌ए पदों पर भर्ती का फैसला किया है। इसके चलते डीएड अभ्यर्थी आंदोलन कर रहे हैं।