spot_img

बंगाल की खाड़ी पहुंचा साइक्लोन असानी:ओडिशा-बंगाल में भारी बारिश की चेतावनी; बिहार-झारखंड में भी अलर्ट

Must Read

ACN18.COM भुवनेश्वर/कोलकाता/साल का पहला चक्रवाती तूफान असानी का असर आज यानी रविवार से दिखेगा। इस साइक्लोन ने शनिवार को अंडमान सागर से बंगाल की खाड़ी में एंट्री की, जिसके बाद मौसम विभाग (IMD) ने ओडिशा और बंगाल में आंधी-बारिश की चेतावनी जारी की है।

- Advertisement -

मौसम विभाग के मुताबिक, 10 मई को ओडिशा के पुरी-गंजाम के समुद्री तटों से तूफान टकरा सकता है। IMD ने बताया तूफान के दौरान हवा की स्पीड 125 KM घंटा तक जा सकती है। इधर, बिहार-झारखंड के कुछ जिलों में भी बारिश का अलर्ट जारी किया गया है।

असानी के प्रभाव के कारण समुद्री तटों पर तेज हवाएं चलना शुरू हो गई हैं।

ओडिशा में 7.5 लाख लोगों को निकालने की तैयारी
ओडिशा स्पेशल रिलीफ कमिश्नर पीके जेना ने बताया कि सरकार समुद्री तटों पर रहने वाले करीब 7.5 लाख लोगों को सुरक्षित जगहों पर भेजने की तैयारी कर चुकी है। तूफान की स्पीड अधिक रहने का खतरा हुआ, तो लोगों को तुरंत दूसरी जगह ले जाया जाएगा।

तूफान का डायरेक्शन बदल सकता है: IMD
IMD कोलकाता के निदेशक जीके दास ने कहा है कि तूफान अभी बंगाल की खाड़ी में उच्च दबाव में है। आने वाले कुछ घंटों में तूफान का डायरेक्शन बदल भी सकता है और यह ओडिशा के बजाय बंगाल के किसी समुद्री तट से टकरा सकता है।

IMD ने मैप जारी कर चक्रवाती तूफान का रूट के बारे में जानकारी दी। ग्रीन कलर में चक्रवाती तूफान का रूट है।
IMD ने मैप जारी कर चक्रवाती तूफान का रूट के बारे में जानकारी दी। ग्रीन कलर में चक्रवाती तूफान का रूट है।

झारखंड-बिहार समेत इन राज्यों पर होगा असर
चक्रवाती तूफान असानी का असर ओडिशा के अलावा बिहार, झारखंड, पश्चिम बंगाल, सिक्किम, असम, आंध्र प्रदेश समेत कई राज्यों में देखने को मिल सकता है। मौसम विभाग ने इन राज्यों के लिए भी बारिश का यलो अलर्ट जारी किया है।

चक्रवाती तूफान आने से समुद्र की लहरें बहुत तेज आने लगती हैं।

साल 2022 का पहला साइक्लोन
असानी इस साल का पहला चक्रवाती तूफान है। इससे पहले 2021 में 3 चक्रवाती तूफान आए थे। दिसंबर 2021 में साइक्लोन जावद आया था। वहीं, सितंबर 2021 में साइक्लोन गुलाब ने दस्तक दी थी, जबकि मई 2021 में साइक्लोन यास ने बंगाल, बिहार समेत कई राज्यों में कहर बरपाया था।

3 चाबियों से खुलते हैं बद्रीनाथ धाम के कपाट, मान्यता- मूर्ति घी से लिपटी मिली तो देश में खुशहाली

377FansLike
57FollowersFollow


v

377FansLike
57FollowersFollow
Latest News

कलेक्टर की तस्वीर के सामने कर रहे हैं पूजा अर्चना, देखिए कलेक्टर से क्या मांग रहे हैं ग्रामीण. वीडियो

Acn18. Com.छत्तीसगढ़ के कोरबा जिले के कटघोरा क्षेत्र के तीन ग्राम पंचायत के लोग पेंड्रा रोड सड़क पर आ...

More Articles Like This

- Advertisement -