spot_img

चक्रवाती तूफान असानी: लगातार तीसरे साल भारत में आ रहा समुद्री तूफान, 75 किमी प्रति घंटा की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

Must Read

ACN18.COM नईदिल्ली / चक्रवाती तूफान असानी अपना असर दिखाना शुरू कर चुका है। देश के कई राज्यों में मौसम तेजी से बदल रहा है। मौसम विभाग की ओर से जारी अलर्ट के मुताबिक, 24 घंटे बाद चक्रवाती तूफान असानी बंगाल की खाड़ी के ऊपर पहुंच जाएगा। इस दौरान कई राज्यों में 45 से 75 किलोमीटर प्रतिघंटा की रफ्तार से हवाएं चलने की आशंका है। वहीं तूफान के कारण कई जगहों पर भारी बारिश की भी संभावना बन रही है।

- Advertisement -

भारतीय मौसम विभाग के वैज्ञानिकों के मुताबिक, दक्षिण अंडमान सागर के ऊपर कम दबाव वाला क्षेत्र बना हुआ है, जो अगले 24 घंटों में चक्रवाती तूफान में बदलकर भारती के पूर्वी तट की ओर बढ़ सकता है। आईएमडी के अधिकारियों ने कहा कि कम दबाव का क्षेत्र शनिवार शाम तक तेज हो जाएगा और 24 घंटे बाद बंगाल की खाड़ी के ऊपर एक चक्रवाती तूफान में बदल जाएगा। इसके बाद इसके उत्तरी आंध्र प्रदेश और ओडिशा के पास 10 मई तक पहुंचने की आशंका है। असानी चक्रवात विशाखापत्तनम और भुवनेश्वर के करीब 10 से 11 मई के बीच पहुंचने की संभावना है।

लगातार तीसरे साल आएगा समुद्री तूफान
अगर ये चक्रवात आकार लेने में सफल होता है तो लगातार यह तीसरा साल होगा जब भारत के समुद्री इलाकों में तूफान आएगा। इससे पहले 2020 में अम्फान तूफान ने पश्चिम बंगाल और फिर 2021 में यास तूफान ने ओडिशा को प्रभावित किया था। इस बार असानी तूफान भी ओडिशा के स्थल भाग से ही टकरा सकता है। शुक्रवार को कम दबाव का क्षेत्र भारतीय समुद्र तट से 1,000 किमी से अधिक दूर था।

मौसम विभाग की ओर से जारी की गई चेतावनी
असानी तूफान को लेकर मौसम विभाग की ओर से चेतावनी भी जारी की गई है। वैज्ञानिकों का कहना है कि अंडमान और निकोबार द्वीप समूह के कुछ हिस्सों में भारी वर्षा होने की संभावना है। इस दौरान पूर्व-मध्य बंगाल की खाड़ी के आस-पास के क्षेत्रों में हवा की गति 45 65 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से चलने की संभावना है। इसके अलावा मौसम विभाग ने समुद्र के पास रहने वाले नागरिकों को भी अलर्ट किया है। वहीं मछुवारों को भी चेतावनी जारी की गई है। मौसम वैज्ञानिकों का कहना है कि 8 से 9 मई के बीच दक्षिण-पूर्व और पूर्व-मध्य बंगाल की खाड़ी के साथ-साथ मध्य भागों में 55 से 75 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चलने की संभावना है।

आर्थिक तंगी ने खत्म किया परिवार:पति-पत्नी ने पहले बच्चों को मारा फिर झूले थे फंदे पर, आखिरी बार बहन से कहा-सो रहे बाद में बात करेंगे

377FansLike
57FollowersFollow
377FansLike
57FollowersFollow
Latest News

फिटनेस सेंटर पर दलालों का कब्जा, एक गाड़ी मालिक ने लगाया आरोप,केंद्र संचालक ने किया इनकार

Acn18.com.वाहन मालिकों को गाड़ी का फिटनेस सर्टिफिकेट आसानी से मिले इस उद्देश्य से केंद्र सरकार ने यह काम निजी...

More Articles Like This

- Advertisement -