Home Uncategorized भाजपा कार्यालय में उमड़ी कार्यकर्ताओं की भीड़, मनोज शर्मा का जिला अध्यक्ष...

भाजपा कार्यालय में उमड़ी कार्यकर्ताओं की भीड़, मनोज शर्मा का जिला अध्यक्ष बनना लगभग तय

0
64

acn18.com/  दीनदयाल कुंज यानी कोरबा का भाजपा कार्यालय। कार्यालय में बड़ी संख्या में उपस्थित भाजपा के पदाधिकारी वरिष्ठ कार्यकर्ता बेसब्री से प्रतीक्षा करते देखे गए। सब यह जानने के लिए उत्सुक है कि आखिर कोरबा जिले का पार्टी प्रमुख किसे बनाया जा रहा है।

भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश नेतृत्व ने इस बार अध्यक्ष चयन के बाद उसे उजागर करने का नया तरीका निकाला है। पार्टी के एक वरिष्ठ नेता राजा बाबू को रायपुर से कोरबा भेजा गया ।उनके भाजपा कार्यालय पहुंचने पर कार्यकर्ताओं की धड़कन बढ़ गई प्रदेश के पूर्व गृह मंत्री ननकी राम कंवर भी भाजपा कार्यालय में उपस्थित है। डॉक्टर राजीव सिंह और अन्य वर्तमान पदाधिकारी भी यह जानने के लिए उत्सुक दिखाई दिए कि जिला अध्यक्ष के रूप में किसकी ताजपोशी का संदेश राजा बाबू के लिफाफे में कैद है

कार्यकर्ताओं की भीड़ नगर पालिका दीपिका के पूर्व अध्यक्ष मनोज शर्मा के इर्द-गिर्दअधिक दिखाई देने के कारण अनुमान लगाया जा रहा है की मनोज शर्मा ही पार्टी के जिले में खेवनहार बनाए जाएंगे।