Home Astrology 3.44 करोड़ के मुआवजा घोटाला पर जुर्म दर्ज, एसईसीएल के अधिकारी...

3.44 करोड़ के मुआवजा घोटाला पर जुर्म दर्ज, एसईसीएल के अधिकारी व अन्य संलिप्त पाए गए अधिकारियों में मचा हड़कप, जांच में कई लोग आ सकते है जद में

0
244

3.44 करोड़ के मुआवजा घोटाला पर जुर्म दर्ज,

एसईसीएल के अधिकारी व अन्य संलिप्त पाए गए

अधिकारियों में मचा हड़कप,

जांच में कई लोग आ सकते है जद में

एसईसीएल और राजस्व विभाग के अधिकारियों से मिलीभगत कर साँठगाँठ पूर्वक सुनियोजित तरीके से आर्थिक आपराधिक षडयंत्र रचने वाले कोरबा के खुशाल जायसवाल और राजेश जायसवाल के विरुद्ध अंततः अपराध पंजीबद्ध कर लिया गया है।

इनके साथ ही एसईसीएल के जिम्मेदार अधिकारियों और अन्य लोगों पर भी समान धाराओं में अपराध पंजीबद्ध हुआ है। मामले में विवेचना जारी है ।
पिछले ही दिनों सीबीआई की एक टीम ने ग्राम मलगांव और रलिया पहुंचकर जांच- पड़ताल को आगे बढ़ाया था. दीपका कोरबा के मलगांव, अमगांव (अमगांव में अलग-अलग फेज) जैसे गांवों में मौजूद सरकारी जमीन या दूसरों की जमीन पर बने घरों के लिए 7 से ज़्यादा बार अपने या अपने परिवार के करीबी सदस्यों के नाम पर एक करोड़ 83 लाख से ज़्यादा का मुआवजा प्राप्त कर लिया गया

 

खुशाल जायसवाल, राजेश जायसवाल, एसईसीएल के अज्ञात लोक सेवकों एवं अन्य के खिलाफ आईपीसी की धारा 120 बी आर/डब्ल्यू 420 और पीसी अधिनियम 1988 (जैसा कि 2018 में संशोधित किया गया है) की धारा 13 (1) (ए) आर/डब्ल्यू 13 (2) एवं उसके मूल अपराधों के तहत नियमित मामला दर्ज कर लिया गया