Home Astrology  तीन मजदूरों की मौत के मामले में कोल्ड स्टोरेज एंड एग्रो प्रोडक्ट...

 तीन मजदूरों की मौत के मामले में कोल्ड स्टोरेज एंड एग्रो प्रोडक्ट के संचालक पर अपराध दर्ज, दीवार गिरने से हुई थी मजदूरों की मौत

0
39

तीन मजदूरों की मौत के मामले में कोल्ड स्टोरेज एंड एग्रो प्रोडक्ट के संचालक पर अपराध दर्ज20260207 171232

 

इंडस्ट्रियल क्षेत्र नैनपुर के राइस मिल में काम करने के दौरान हादसे में हुए मजदूरों की मौत के मामले को लेकर पुलिस में राइस मिल संचालक पर एफआईआर दर्ज कर लिया है,,,,दअरसल बीते 13 दिसंबर को नयनपुर में स्थित मित्तल कोल्ड स्टोरेज एंड एग्रो प्रोडक्ट के राइस मिल में बोरी में चावल की भराई का कार्य चल रहा था,,,,इसी दौरान कमजोर और जर्जर पार्टीशन दीवार अचानक भरभराकर गिर गई थी,,,,,जिसकी मलबे में दबकर वेद सिंह, भोजसाय एवं चुनगढ़ी गांव के विपुल राजवाड़े की मौत हो गई थी वहीं एक अन्य घायल मजदूर गम्भीर रूप से घायल हो गया था,,,, मामले की गम्भीरता को देखते हुए कलेक्टर एस जयवर्धन सहित एसएसपी प्रशांत ठाकुर मोके पर पहुँचे थे और उन्होंने कड़े शब्दों में दोषियों पर कार्यवाही की बात कही थी,,, जिसके बाद जांच में यह बात सामने आई कि कोल्ड स्टोरेज प्रबंधन द्वारा मजदूरों को किसी प्रकार के सुरक्षा उपकरण उपलब्ध नहीं कराए गए थे,,,,और जर्जर दीवार के पास उनके जान को जोखिम में डालकर काम कराया जा रहा था जिसके कारण यह हादसा हुआ,,, जांच में सामने आए तथ्यों के बाद अब कोतवाली पुलिस ने मिल के संचालक संदीप अग्रवाल के विरुद्ध बीएनएस की धारा 106 के तहत अपराध पंजीबद्ध कर लिया है और आगे की कार्रवाई में जुट गई है।