Home Uncategorized राहुल सिंह के कब्जे से देसी कट्टा और 32 जिंदा कारतूस बरामद.डॉरमेट्री...

राहुल सिंह के कब्जे से देसी कट्टा और 32 जिंदा कारतूस बरामद.डॉरमेट्री संचालक में बिना दस्तावेज के सुविधा दी

0
80

vlcsnap 2025 11 14 17h53m02s588

कोरबा . दिल्ली में बम ब्लास्ट की घटना के बाद सभी क्षेत्रों में पुलिस और सुरक्षा बल के द्वारा विशेष निगरानी की जा रही है। औद्योगिक जिला कोरबा में भीड़भाड़ वाले क्षेत्र के अलावा संवेदनशील इलाकों पर नजर रखी जा रही है। पुलिस ने एक ऐसी ही सूचना पर एक युवक को हथियार के साथ गिरफ्तार किया है। जबकि बिना दस्तावेज के रूम देने पर एक डॉरमेट्री संचालक को भी गिरफ्तार किया गया।

vlcsnap 2025 11 14 17h53m07s581

कोरबा पुलिस के कब्जे में आए यह हैं बिहार के राहुल सिंह और कोरबा निवासी बबलू यादव। खबर के अनुसार सिविल लाइन थाना क्षेत्र के अंतर्गत हुई घटना में पुलिस को एक व्यक्ति से जानकारी मिली थी कि उसने संदिग्ध युवक को देखा है। उसकी गतिविधियां अच्छी नहीं लग रही है। पुलिस ने इस सूचना पर संज्ञान लिया और संबंधित अड्डे पर पहुंचे राहुल सिंह को अपने कब्जे में लिया। एडिशनल एसपी नीतिश ठाकुर ने बताया कि राहुल के पास से पहले एक देसी कट्टा और 6 जिंदा कारतूस मिले जबकि बाद में 26 और कारतूस जप्त किए गए। इसके पीछे के प्रयोजन की जानकारी हासिल की जा रही है। एडिशनल एसपी ने बताया कि इसी मामले में श्रीराम डॉरमेट्री के संचालक बबलू यादव को भी गिरफ्तार किया गया। उस पर बिना दस्तावेज के अनजान व्यक्ति को रहने की सुविधा उपलब्ध कराने का आरोप है। पुलिस ने राहुल सिंह के खिलाफ आर्म्स एक्ट और दूसरी धाराओं में मामला दर्ज किया है। जबकि डॉरमेट्री संचालक के खिलाफ अलग से प्रकरण पंजीबद्ध किया गया है।न