spot_img

रोहतक की 4 सीटों पर काउंटिंग:पूर्व सीएम भूपेंद्र हुड्डा की जीत लगभग तय, बत्रा ने भाजपा के पूर्व मंत्री पीछे छोड़ा

Must Read

रोहतक जिले की 4 विधानसभा सीटों पर वोटों की गिनती जारी है। 9वें राउंड में गढ़ी सांपला किलोई विधानसभा सीट से पूर्व सीएम भूपेंद्र सिंह हुड्डा को 64376 वोट मिले हैं। जबकि जिला परिषद चेयरपर्सन प्रत्याशी मंजू हुड्डा को 17798 वोट मिले हैं। पूर्व सीएम भूपेंद्र सिंह हुड्डा 46578 वोटों से आगे चल रहे हैं।

- Advertisement -

रोहतक सीट से 5वें राउंड में कांग्रेस के पूर्व विधायक भारत भूषण बत्रा ने भाजपा के पूर्व मंत्री मनीष ग्रोवर को पीछे छोड़ दिया है। पूर्व भाजपा मंत्री मनीष ग्रोवर को 15288 वोट मिले। पूर्व कांग्रेस विधायक भारत भूषण बत्रा को 21497 वोट मिले। भारत भूषण बत्रा 6209 वोटों से आगे चल रहे हैं।

महम विधानसभा सीट से 5वें राउंड में कांग्रेस प्रत्याशी बलराम दांगी को 17093 वोट मिले हैं। हरियाणा जन सेवक पार्टी के संयोजक और पूर्व विधायक बलराज कुंडू को 12104 वोट मिले हैं। भाजपा के पूर्व भारतीय कबड्डी टीम के कप्तान दीपक हुड्डा पीछे रह गए हैं। बलराम दांगी 4989 वोटों से आगे चल रहे है।

कलानौर सीट से भाजपा प्रत्याशी और पूर्व मेयर रेणु डाबला को 9वें राउंड में 40384 वोट मिले। कांग्रेस की पूर्व विधायक शकुंतला खटक को 39206 वोट मिले। निर्दलीय प्रेम प्रधान 8819 वोट लेकर तीसरे स्थान पर हैं। रेणु डाबला 1178 वोटों से आगे चल रही हैं।

377FansLike
57FollowersFollow


v

377FansLike
57FollowersFollow
Latest News

गांजा लोड कार पकड़ाया, नशे की सामान की कीमत 41 लाख रुपए

गौरेला-पेंड्रा-मारवाही : गांजा तस्करों के खिलाफ पुलिस का अभियान लगातार जारी है. इसी कड़ी में आज जीपीएम पुलिस ने...

More Articles Like This

- Advertisement -