spot_img

कांग्रेस अध्यक्ष के लिए वोटों की गिनती जारी:कुल 9500 गिने जाएंगे; प्रमोद तिवारी बोले- खड़गे 90% से ज्यादा वोटों से जीतेंगे

Must Read

acn18.com नई दिल्ली/कांग्रेस पार्टी को आज नया अध्यक्ष मिलेगा। पार्टी अध्यक्ष पद के लिए 24 साल बाद हुए चुनाव के वोटों की गिनती सुबह 10 बजे शुरू हो गई है। चुनाव के लिए देशभर की सभी प्रदेश कांग्रेस कमेटियों में बैलेट बॉक्स भेजे गए थे। इन्हें नई दिल्ली के 24 अकबर रोड पर कांग्रेस मुख्यालय (AICC) लाया गया है। यहीं सारे वोट गिने जा रहे हैं। शाम 4 बजे तक नतीजे आने के आसार हैं।

- Advertisement -

कांग्रेस अध्यक्ष पद के लिए मल्लिकार्जुन खड़गे और शशि थरूर आमने-सामने हैं। चुनाव में कुल 9900 वोटर्स में से 9500 ने वोट डाले थे। रुझानों में खड़गे की जीत तय बताई जा रही है, क्योंकि यह माना जा रहा है कि उन्हें गांधी परिवार का समर्थन हासिल है। कांग्रेस नेता प्रमोद तिवारी ने कहा कि खड़गे 90% से ज्यादा वोटों से जीत रहे हैं।

नतीजों से तय होगा कांग्रेस का 65वां अध्यक्ष
इस चुनाव में जो भी जीतेगा, वह कांग्रेस अध्यक्ष बनने वाला 65वां नेता होगा। इनमें से कई नेता एक से ज्यादा बार भी अध्यक्ष रह चुके हैं। अगर खड़गे जीतते हैं तो वह कांग्रेस अध्यक्ष बनने वाले दूसरे दलित नेता होंगे। बाबू जगजीवनराम कांग्रेस अध्यक्ष बनने वाले पहले दलित नेता थे। आजादी के बाद 75 साल में से 42 साल तक पार्टी की कमान गांधी परिवार के पास रही। वहीं, 33 साल पार्टी अध्यक्ष की बागडोर गांधी परिवार से अलग नेताओं के पास रही।

आखिरी बार 1998 में वोटिंग से हुआ था चुनाव
कांग्रेस में अध्यक्ष पद के लिए आखिरी बार साल 1998 में वोटिंग हुई थी। तब सोनिया गांधी के सामने जितेंद्र प्रसाद थे। सोनिया गांधी को करीब 7,448 वोट मिले, जबकि जितेंद्र प्रसाद 94 वोटों पर ही सिमट गए। सोनिया गांधी के अध्यक्ष बनने के बाद से गांधी परिवार को कभी कोई चुनौती नहीं मिली। इस बार राहुल गांधी के अध्यक्ष बनने से इनकार करने के बाद पार्टी में अध्यक्ष पद के लिए चुनाव कराने का फैसला लिया गया था।

कर्नाटक के बेल्लारी में डेलिगेट्स के साथ लाइन में खड़े होकर राहुल गांधी ने वोट डाला था।
कर्नाटक के बेल्लारी में डेलिगेट्स के साथ लाइन में खड़े होकर राहुल गांधी ने वोट डाला था।

ऐसे हो रही AICC प्रेसिडेंट इलेक्शन की काउंटिंग
17 अक्टूबर को वोटिंग के बाद देशभर में बनाए गए बूथों से मतपेटियां AICC मुख्यालय भेजी गई थीं। बुधवार को काउंटिंग शुरू होने से पहले मतपत्रों को आपस में मिक्स कर दिया गया, ताकि यह पता न चल सके कि किस उम्मीदवार को किस राज्य से कितने वोट मिले हैं। इसके बाद वोटों की छंटनी की गई। इस प्रक्रिया के बाद 50-50 मतपत्रों के बंच बनाकर उनकी काउंटिंग की जा रही है। इस दौरान हर बंच की गिनती का रिकॉर्ड रखा जा रहा है।

36 पोलिंग स्टेशन पर 67 बूथों में हुई थी वोटिंग
कांग्रेस की सेंट्रल इलेक्शन अथॉरिटी (CEA) ने चुनाव में 36 पोलिंग स्टेशनों पर 67 बूथ बनाए थे। सबसे ज्यादा 6 बूथ UP में थे। हर 200 डेलिगेट्स के लिए एक बूथ बनाया गया था। भारत जोड़ो यात्रा में शामिल राहुल गांधी समेत 47 डेलिगेट्स ने कर्नाटक के बेल्लारी में वोट डाला था। यहां यात्रा के कैंप पर एक कंटेनर में अलग से बूथ बनाया गया था।

काउंटिंग से पहले खड़गे और थरूर ने दिए दोस्ताना बयान

1. शशि थरूर- कांग्रेस की किस्मत का फैसला कार्यकर्ता करेंगे। कांग्रेस में परिवर्तन का दौर शुरू हो गया है। मैंने खड़गे जी से बात की है और उन्हें शुभकामनाएं दी हैं। परिणाम कुछ भी हो, हम सहयोगी बने रहेंगे।

2. मल्लिकार्जुन खड़गे- यह हमारे आंतरिक चुनाव का हिस्सा है। हमने एक-दूसरे से जो कुछ भी कहा वह मैत्रीपूर्ण ही है। हमें मिलकर पार्टी बनानी है। थरूर ने मुझे फोन किया और शुभकामनाएं दीं और मैंने भी उन्हें मुबारकबाद दी है।

वोटिंग से पहले राजस्थान, मध्यप्रदेश, छत्तीसगढ़, पंजाब और हरियाणा समेत कई राज्यों में शशि थरूर को पोलिंग एजेंट्स नहीं मिले। कांग्रेस ने इसके बाद नियमों में बदलाव किया और उन्हें पोलिंग एजेंट्स उपलब्ध कराए गए। कांग्रेस संविधान के मुताबिक वोट डालने वाले डेलिगेट्स ही पोलिंग एजेंट होते हैं। इसी बीच, शशि थरूर ने एक ट्वीट में लिखा- कुछ लड़ाइयां हम इसलिए भी लड़ते हैं कि इतिहास याद रख सके कि वर्तमान खामोश नहीं था।

रेलवे बोर्ड से ट्रेनों की गति बढ़ाने अनुमति मांगी:बिलासपुर से नागपुर के बीच 130 की रफ्तार से चलेगी ट्रेन, यात्रियों के समय की होगी बचत

377FansLike
57FollowersFollow


v

377FansLike
57FollowersFollow
Latest News

कीचड़ में तब्दील हुआ गेवरा स्टेडियम,कार्यक्रम के आयोजन के कारण स्थिती हुई निर्मित,खिलाड़ियों में देखी गई नाराजगी

Acn18.com/एसईसीएल प्रबंधन के कारण गेवरा और दीपका क्षेत्र के क्रिकेट और फुटबॉल के खिलाड़ी इन दिनों काफी नाराज है।...

More Articles Like This

- Advertisement -