spot_img

विकास कार्य के मामले में भेदभाव को लेकर पार्षद भूख हड़ताल पर, पूर्व गृह मंत्री के आने पर पहुंचे निगम अधिकारी

Must Read

Acn18.com/नगर निगम के वार्ड क्रमांक 32 मैं विकास कार्यों को लेकर भेदभाव बरते जाने का आरोप लगाकर पार्षद अजय गोंड़ भूख हड़ताल कर रहे हैं। पूर्व गृह मंत्री और रामपुर क्षेत्र के विधायक ननकी राम कंवर ने तानसेन चौराहा पहुंचकर उनका समर्थन किया। जानकारी मिलने पर निगम के उपायुक्त और जोन कमिश्नर भी यहां पहुंचे और वार्ड में कामकाज के बारे में सूचना उपलब्ध कराई।

- Advertisement -

15 दिन पहले अल्टीमेटम देने के बाद जब कोई कार्रवाई नहीं हुई तो रिसदी के पार्षद अजय को नगर निगम के विरुद्ध अनशन जैसा कदम उठाना पड़ा। इस दौरान उन्हें अनेक जनप्रतिनिधियों का समर्थन मिला। पार्षद ने फिर दोहराया कि दूसरे वार्ड में काम कराए जा रहे थे और उनके वार्ड के नाम का जिक्र किया जा रहा था। लंबे समय से उनके वार्ड में कई प्रकार की परेशानियां बनी है और इससे नागरिक नाराज हैं।

अपनी पार्टी के पार्षद को परेशान होता देख पूर्व गृहमंत्री और रामपुर विधायक ननकी राम कंवर ने मौके पर उपस्थिति दर्ज कराई। उन्होंने बताया कि नगर निगम के अधिकारी मनमानी पर उतारू है। इस तरह के मामलों को लेकर पुलिस में एफआईआर दर्ज कराई जानी चाहिए।

नगर निगम में नेता प्रतिपक्ष हितानंद अग्रवाल ने अधिकारियों को निशाने पर लेते हुए कहा की सब कुछ उल्टा सीधा किया जा रहा है। इस अंधेरगर्दी को कतई बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।

जबकि नगर निगम के अपर आयुक्त खजांची कुम्हार ने बताया कि जोन के कई वार्ड में काम कराए जा रहे है। तकनीकी कारणों से अन्य जगह का उल्लेख हो गया है। वार्ड 32 में 90 लख रुपए के प्रस्ताव स्वीकृति के लिए भेजे गए हैं जबकि अगले कुछ दिनों में संधारण मद के काम शुरू कराए जाएंगे।

32 नंबर वार्ड के पार्षद के द्वारा की जा रही भूख हड़ताल का समर्थन अनेक वार्डों के पार्षदों के द्वारा किया गया है। इससे पहले भी वार्डो से संबंधित समस्याओं को लेकर प्रदर्शन और आंदोलन हो चुके हैं

377FansLike
57FollowersFollow


v

377FansLike
57FollowersFollow
Latest News

बाल बाल बचे प्रदेश के मंत्री और भाजपा पदाधिकारी,अभिशप्त कोरबा को कब मिलेगी हवाई और रेल की समुचित सुविधा

Acn18.com/पूर्व सांसद स्वर्गीय डॉक्टर बंसीलाल महतो की धर्मपत्नी के दशगात्र में शामिल होने छत्तीसगढ़ के वित्त मंत्री और स्वास्थ्य...

More Articles Like This

- Advertisement -