Home Uncategorized शहर में निगम ने निकाला स्वच्छता मार्च : लोगों को स्वच्छता के...

शहर में निगम ने निकाला स्वच्छता मार्च : लोगों को स्वच्छता के प्रति किया जागरुक,सफाई कर्मियों के साथ ही निगम के अधिकारी-कर्मचारी हुए शामिल

0
152

acn18.com कोरबा /पिछले साल की तरह इस साल भी केंद्र सरकार की स्वच्छता सर्वेक्षण की कसौटी पर कोरबा शहर को खरा उतारने के लिए नगर निगम ने प्रयास करना शुरु कर दिया है। पिछले सर्वेक्षण में कोरबा शहर को बेहतर रैकिंग मिली थी,जिसकी पुनरावृत्ती करने के साथ ही बेहतर प्रदर्शन करने की मंशा से निगम प्रशासन ने शहर में स्वच्छता मशाल मार्च निकाला। इस मार्च में स्वच्छता दीदियों के साथ ही निगम के अधिकारी और कर्मचारी शामिल हुए।

IMG 20230401 WA0027

स्वच्छता के मामले में कोरबा ने हाल ही में बेहतर कार्य किया है। लोगों को जागरुक करने के साथ ही स्वच्छ भारत अभियान को बेहतर तरीके से क्रियान्वयन किए जाने को लेकर केंद्र सरकार ने कोरबा शहर स्वच्छता सर्वेक्षण में बेहतर रैकिंग दी थी। जिसे कायम रखने के साथी और भी बेहतर प्रदर्शन करने के लिए नगर निगम ने एक बार फिर से जोर आजमाईश करना शुरु कर दिया है। इसी कड़ी में निगम प्रशासन ने शहर में स्वच्छ भारत अभियान के तहत स्वच्छता मशाल मार्चा निकाला। ओपन थियेटर के मैदान से शुरु हुई इस यात्रा ने पूरे शाहर का भ्रमण किया और लोगों को स्वच्छता के प्रति जागरुक किया। इस मार्च में स्वच्छता दीदियों के साथ ही निगम के अधिकारी ओर कर्मचारियों ने अपनी मौजूदगी दर्ज कराई और अपने मोबाईल की टाॅर्च जलाकर उसे मशाल का रुप दिया।

केंद्र सरकार द्वारा हर साल स्वच्छता सर्वेक्षण चलाया जाता है जिसके माध्यम से स्वच्छता के मामले में विभिन्न शहरों की रैकिंग तय की जाती है। इस बार भी सर्वेक्षण का आगाज हो गया है और निगम की पूरी कोशिश है,कि कोरबा की रैकिंग पिछली बार से बेहतर हो। देखनी वाली बात होगी,कि निगम अपने मंसूबों में कामयाब हो पाता है,कि नहीं।

शादी समारोह में मधुमक्खियों ने किया हमला:दूल्हा-दुल्हन और वर-वधु पक्ष के कई लोग घायल, हवन कुंड के धुएं से भड़की थीं मधुमक्खियां