spot_img

कांग्रेस के नए अध्यक्ष की ताजपोशी आज:बापू और गांधी परिवार की तीन पीढ़ियों को नमन कर कांग्रेस ऑफिस पहुंचे खड़गे, शपथ कुछ देर में

Must Read

acn18.com नई दिल्ली/कांग्रेस अध्यक्ष चुने गए मल्लिकार्जुन खड़गे आज दिल्ली में पद की शपथ लेंगे। शपथ से पहले खड़गे ने राजघाट पहुंचकर गांधीजी को श्रद्धांजलि दी। इसके बाद वे जवाहर लाल नेहरू, इंदिरा गांधी और राजीव गांधी की समाधि पर गए। इस तरह खड़गे ने पद संभालने से पहले गांधीजी के साथ कांग्रेस की तीन पीढ़ियों को भी नमन किया। खड़गे ने पूर्व प्रधानमंत्री लालबहादुर शास्त्री और दलित नेता बाबू जगजीवन राम की समाधि पर भी फूल चढ़ाए।

- Advertisement -

AICC हेडक्वार्टर में शपथ के लिए सुबह 10 बजे का समय तय किया गया था। कार्यक्रम में सोनिया और प्रियंका गांधी समेत पार्टी के बड़े नेता मौजूद रहेंगे। पार्टी सूत्रों के मुताबिक, भारत जोड़ो यात्रा पर निकले कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी भी खड़गे के शपथ समारोह में शामिल होने पहुंच सकते हैं। खड़गे ने मंगलवार शाम को पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह से भी मुलाकात की थी।

सोनिया के बाद सबसे बड़े अंतर से जीते खड़गे
कांग्रेस अध्यक्ष पद चुनाव के नतीजों में मल्लिकार्जुन खड़गे ने शशि थरूर को 6825 वोट से हराया है। खड़गे को 7897 वोट मिले, वहीं थरूर को 1072 वोट ही मिल सके। इस चुनाव में जीत के साथ ही खड़गे कांग्रेस अध्यक्ष बनने वाले 65वें नेता हो गए हैं। वे बाबू जगजीवन राम के बाद कांग्रेस अध्यक्ष बनने वाले दूसरे दलित नेता हैं। इसके अलावा वे कर्नाटक से इस पद को संभालने वाले दूसरे नेता भी हैं।

पार्टी संभालने और चुनाव जीतने की चुनौती
खड़गे की जीत जितनी बड़ी है, उतनी ही बड़ी चुनौतियां भी उनके सामने हैं। वे जिस समय पार्टी आलाकमान की जिम्मेदारी लेने आगे आए हैं, तब केवल दो राज्यों राजस्थान और छत्तीसगढ़ में ही कांग्रेस की सरकार बची है। वहीं, झारखंड और तमिलनाडु में पार्टी गठबंधन सरकार में शामिल है, लेकिन मुख्यमंत्री दूसरे दलों के हैं।

खड़गे जब अध्यक्ष बने हैं तो इसी साल हिमाचल प्रदेश और गुजरात में विधानसभा चुनाव हैं। वहीं, अगले साल यानी 2023 में मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़, राजस्थान और महाराष्ट्र समेत 10 राज्यों में चुनाव होने हैं। ऐसे में खड़गे के सामने पार्टी को एकजुट करने और चुनाव मैदान में बेहतर प्रदर्शन करने की चुनौती होगी।

कांग्रेस के अध्यक्ष पद का चुनाव लड़ रहे मल्लिकार्जुन खड़गे का कहना है कि ये संगठन का चुनाव है, हमारे घर का मामला है। हर कोई किसी को भी वोट देने के लिए स्वतंत्र है। लोगों ने मेरा समर्थन किया और मैं उम्मीदवार हूं। कांग्रेस जैसा विशाल संगठन चलाने के लिए गांधी परिवार का मार्गदर्शन चाहिए। अगर कोई कहता है कि उन्हें छोड़कर पार्टी को चलाया जा सकता है तो यह असंभव है।

सूर्य ग्रहण के समय सूनी रही सड़कें

377FansLike
57FollowersFollow


v

377FansLike
57FollowersFollow
Latest News

फटकार के बाद एयर स्ट्रिप का रखरखाव शुरू, बालकों के अधिकारी कर्मचारी पहुंचे हवाई पट्टी, देखिए वीडियो

छत्तीसगढ़ के वित्त मंत्री ओपी चौधरी, स्वास्थ्य मंत्री और भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष समेत अन्य लोगों के साथ गुरुवार...

More Articles Like This

- Advertisement -