spot_img

IPL में फिर कोरोना की एंट्री:दिल्ली-चेन्नई के मैच से पहले DC का नेटबॉलर कोरोना पॉजिटिव, दो प्लेयर आइसोलेट किए गए

Must Read

ACN18.COM मुंबई / दिल्ली कैपिटल्स और चेन्नई सुपर किंग्स के साथ मैच से पहले दिल्ली का एक खिलाड़ी कोरोना संक्रमित हो गया है। सूत्रों के मुताबिक दिल्ली कैपिटल्स टीम के साथ मौजूद एक नेटबॉलर की कोरोना रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। इसके बाद उस खिलाड़ी के साथ ही होटल रूम में रह रहे एक अन्य खिलाड़ी को क्वारैंटाइन कर दिया गया है। आज के मैच को मिलाकर अभी दिल्ली के 4 मैच बाकी है।

- Advertisement -

हालांकि, IPL और दिल्ली कैपिटल्स की ओर से अभी अधिकारिक बयान जारी नहीं किया गया है।

दिल्ली कैपिटल्स में इस सीजन में पहले भी आ चुका है कोरोना का मामला
IPLके 15वें सीजन में दिल्ली कैपिटल्स के खिलाड़ी का कोरोना पॉजिटिव होने का यह पहला मामला नहीं है। इससे पहले दिल्ली कैपिटल्स के दो विदेशी खिलाड़ी टिम सिफर्ट और मिचेल मार्श सहित कोचिंग स्टाफ के चार सदस्य पॉजिटिव हो चुके हैं।

मु़ख्य कोच के नजदीकी भी हो चुके हैं संक्रमित
दिल्ली कैपिटल्स के चीफ कोच रिकी पोंटिंग के नजदीकी भी कोरोना संक्रमित हो चुके हैं। जिसके बाद पोंटिंग को कुछ दिन क्वारैंटाइन में रहना पड़ा था। जिसकी वजह से वह कुछ मैचों में टीम के साथ मौजूद नहीं थे।

दिल्ली के मैच को पुणे से मु्ंबई में किया गया था शिफ्ट
दिल्ली कैपिटल्स के 2खिलाड़ियों और 4 अन्य सदस्यों के कोरोना पॉजिटिव होने के बाद दिल्ली पूरी टीम क्वारैंटाइन हो गई थी। वहीं पंजाब किंग्स और राजस्थान रॉयल्स के साथ हुए मैच को पुणे से मुंबई में शिफ्ट कर दिया गया था।

पकड़ में आया गांजे का अवैध कारोबार , सवा दो किलो गांजा बरामद

377FansLike
57FollowersFollow


v

377FansLike
57FollowersFollow
Latest News

कलेक्टर की तस्वीर के सामने कर रहे हैं पूजा अर्चना, देखिए कलेक्टर से क्या मांग रहे हैं ग्रामीण. वीडियो

Acn18. Com.छत्तीसगढ़ के कोरबा जिले के कटघोरा क्षेत्र के तीन ग्राम पंचायत के लोग पेंड्रा रोड सड़क पर आ...

More Articles Like This

- Advertisement -