spot_img

कोरोना के एक्टिव केस 50 हजार पार:24 घंटे में 10,753 नए मामले आए, 27 मौतें; अप्रैल में ही अब तक 89 हजार संक्रमित

Must Read

Acn18.com/देश में कोरोना के एक्टिव केस 50 हजार का आंकड़ा पार कर चुका है। बीते 24 घंटे में देश में कोरोना के 10,753 नए केस दर्ज किए गए हैं, जबकि 27 लोगों की मौत हुई है। एक्टिव केस बढ़कर 53,720 हो गए। इससे पहले पिछले साल 4 सितंबर को 50 हजार से ज्यादा एक्टिव केस दर्ज किए गए थे। पिछले 14 दिन यानी 1 से 14 अप्रैल तक देश में 89 हजार लोग संक्रमित हो चुके हैं।

- Advertisement -

एक दिन पहले यानी गुरुवार को संक्रमण के 11 हजार 109 मामले सामने आए थे, जबकि 29 लोगों की मौत हुई थी। इसके अलावा एक्टिव केस 49 हजार 622 हो गए थे।

स्वास्थ्य मंत्रालय की वेबसाइट के मुताबिक, डेली पॉजीटिविटी रेट 6.78% और वीकली रेट 4.49% पहुंच गया है। इसके अलावा रिकवरी रेट 98.69% है। वहीं, मृत्यु दर 1.19% दर्ज की गई। पिछले 14 दिन यानी 1 से 14 अप्रैल तक देश में 89 हजार लोग संक्रमित हो चुके हैं।

टॉप-5 राज्यों में 67% से ज्यादा नए केस, केरल सबसे आगे
देश में पिछले 24 घंटे में 10,753 नए कोरोना मरीज मिले। इनमें से 7,229 केस सिर्फ 5 राज्यों में मिले। ये कुल आंकड़ों का 67% है।

केरल: यहां 3,065 नए केस मिले, 1,892 लोग ठीक हुए, जबकि 6 लोगों की मौत हो गई। फिलहाल यहां 18,663 एक्टिव केस हैं।

दिल्ली: यहां शुक्रवार को 1,420 नए केस आए और 6 व्यक्ति की कोरोना से मौत हो गई। 1,065 लोग इस बीमारी से ठीक हुए। यहां एक्टिव केस 4,311 हो गए हैं।

महाराष्ट्र: शुक्रवार को यहां 1,152 नए केस आए वहीं 4 व्यक्तियों की मौत हो गई। यहां पॉजिटिविटी रेट 7.27% है और 5,928 एक्टिव केस हैं।

हरियाणा: यहां बीते दिन 835 नए केस सामने आए और 436 लोग ठीक हुए। फिलहाल राज्य में 3,233 एक्टिव केस हैं। यहां पॉजिटिविटी रेट 8.37% हो गया है।

उत्तर प्रदेश: यहां शुक्रवार को 757 नए केस मिले और 271 लोग ठीक हुए। फिलहाल राज्य में 2579 एक्टिव केस हैं। यहां पॉजिटिविटी रेट 1.56% है।

बाकी राज्यों का हाल भी जान लीजिए…

हरियाणा में कोरोना वैक्सीन खत्म, फरवरी में मिली थी खेप; संकट के बीच रिकॉर्ड 835 नए केस

हरियाणा में तेजी से बढ़ते कोरोना संक्रमण के बीच वैक्सीन का संकट खड़ा हो गया है। फरवरी के बीच में राज्य को मिली वैक्सीन की आखिरी खेप 31 मार्च को खत्म हो गई है। जबकि सूबे में 24 घंटे के दौरान अब तक सबसे अधिक 835 नए केस सामने आए हैं।

पंजाब में कोरोना के 1,198 एक्टिव केस, 24 घंटे में 236 नए मामले आए सामनेपंजाब में कोरोना के मरीज तेजी से बढ़ रहे हैं। हेल्थ विभाग ने कोरोना की टेस्टिंग बढ़ा दी है। हेल्थ विभाग ने पूरे राज्य से 4836 सैंपल टेस्टिंग के लिए भेजे थे। इनमें में से 4,729 की जांच में 236 का रिजल्ट पॉजिटिव आया है।

377FansLike
57FollowersFollow


v

377FansLike
57FollowersFollow
Latest News

*मुख्यमंत्री की पहल: स्वास्थ्य विभाग में 650 पदों पर होगी जल्द भर्ती*

Acn18. Com.मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय की पहल पर राज्य में स्वास्थ्य सेवाओं को सुदृढ़ एवं बेहतर बनाने के...

More Articles Like This

- Advertisement -