spot_img

देश-दुनिया में कोरोना का खतरा:चीन में 35 दिनों में 60 हजार मौतें, 64% आबादी संक्रमित

Must Read

acn18.com चीन /चीन में कोरोना के मामले बढ़ने के साथ ही भारत, जापान और अमेरिका जैसे देशों में भी नई लहर का खतरा मंडराने लगा है। इसी बीच चीन ने जीरो कोविड पॉलिसी हटाने के बाद पहली बार कोरोना से हुई मौतों का आधिकारिक आंकड़ा जारी किया है। चीन की हेल्थ मिनिस्ट्री के मुताबिक, 8 दिसंबर से 12 जनवरी तक 60 हजार लोगों की मौत हुई। मरने वाले ज्यादातर लोगों की उम्र 65 साल से ज्यादा थी।

- Advertisement -

इधर, चीन की पेकिंग यूनिवर्सिटी की रिसर्च के मुताबिक, 11 जनवरी तक देश की 64% आबादी यानी 90 करोड़ लोग संक्रमित हो चुके हैं। इस रिपोर्ट में ये भी कहा गया कि गांसु प्रांत की 91% आबादी, हेनान प्रांत की 89% आबादी, युनान की 84% आबादी और किंघाई प्रांत की 80% आबादी संक्रमित है।

पहले जानिए भारत में क्या है कोरोना की स्थिति…

भारत में शुक्रवार को 181 नए मामले सामने आए। एक मौत दर्ज की गई। हेल्थ मिनिस्ट्री के आंकड़ों के मुताबिक, देश में अभी 1,254 एक्टिव केस हैं। कोरोना के शुरुआती दौर से अब तक देश में 5 लाख से ज्यादा लोगों की मौत हो चुकी है।

मकर संक्रांति का पुण्यकाल 15 को:शनिवार को देर रात उत्तरायण होंगे सूर्य, रविवार को दिन भर स्नान-दान का योग

377FansLike
57FollowersFollow


v

377FansLike
57FollowersFollow
Latest News

पीएचई में इंजीनियर्स सहित 181 पदों पर भर्ती का मार्ग प्रशस्त,मुख्यमंत्री के निर्देश पर वित्त विभाग ने दी स्वीकृति

Acn18.comरायपुर/ मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय के निर्देश पर वित्त विभाग ने लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग में इंजीनियर्स सहित अन्य...

More Articles Like This

- Advertisement -