दूषित पानी की आपूर्ति हो रही आरएसएस नगर में , शिकायत करने पर भी सुधार नहीं , लोगों का आरोप

acn18.com कोरबा/लोगों के स्वास्थ्य के लिए शुद्ध पेयजल की उपलब्धता को जरूरी माना जाता है। इसके बात भी कोरबा शहरी क्षेत्र में कई स्थानों पर दूषित पानी की आपूर्ति करने की खबरें मिल रही हैं। आरएसएस नगर के नागरिकों की शिकायत है कि उनके यहां अशुद्ध पानी दिया जा रहा है। अधिकारियों को जानकारी देने के बाद भी इस मामले में सुधार नहीं हो सका है।

नगर निगम की सेवाओं का प्रचार प्रसार व्यापक रूप से प्रबंधन कर रहा है। ऐसे में लोग यही समझ रहे हैं कि सब कुछ बेहतर है। लेकिन यह सोचना नगर निगम के r.s.s. नगर वार्ड के मामले में सही नहीं है। यहां पिछले कुछ दिनों से नागरिक शुद्ध पानी प्राप्त करने के लिए तरस रहे हैं। यकीन नहीं आता तो आप इन तस्वीरों को देख सकते हैं जिनमें निगम के कनेक्शन से दूषित पानी लोगों के घरों में पहुंच रहा है और उन्हें इसका ही उपयोग करना पड़ रहा है।नागरिकों ने बताया कि हमने अपनी समस्याओं के बारे में नगर निगम के अधिकारियों को अवगत कराया है लेकिन उन्होंने इसे गंभीरता से नहीं लिया।

अशुद्ध पेय जल का उपयोग करने से लोग बीमार पड़ सकते हैं और उन्हें कई प्रकार की परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है। जल जनित बीमारियों की रोकथाम के लिए समय-समय पर अभियान चलाए जाते हैं। इन सबके बीच कोरबा क्षेत्र में जो स्थिति बनी हुई है वह काफी चिंताजनक है। देखना होगा कि समस्या का समाधान आखिर कब तक हो पाता है

जिले में मुख्यमंत्री महतारी न्याय रथ का हुआ शुभारंभ,महापौर प्रसाद और महिला आयोग सदस्य श्रीमती उपाध्याय ने हरी झंडी दिखाकर रथ को किया रवाना