Acn18.com/कोसाबाड़ी ज़ोन के अंतर्गत एक हिस्से में लोगों को नलों से दूषित पेयजल उपलब्ध हो रहा है। शिकायत मिल रही है कि इसका स्वाद सामान्य नहीं है। शिवाजी नगर वार्ड के पूर्व पार्षद संतोष राय का आरोप है कि सीवरेज लाइन में फाल्ट होने के कारण गंदा पानी उस लाइन मैं प्रवेश कर रहा है, जहां से पीने के पानी की आपूर्ति की जाती है। राय ने आशंका जताई है कि अगर इस दिशा में ध्यान नहीं दिया जाता है तो महामारी फैल सकती है।



