spot_img

सिपाही ने पिता को पीटा, दुखी बेटे ने किया सुसाइड:थाने पहुंची भीड़ ने किया जमकर हंगामा, कहा- 20 हजार रिश्वत मांग रहा था आरक्षक

Must Read

जानकारी के अनुसार बिल्हा क्षेत्र के ग्राम भैंसबोड़ निवासी हरीश चंद्र गेंदले (23) पिता भागीरथी रोजी-मजदूरी करता था। बताया जा रहा है कि गांव में किसी लड़की से हुए विवाद को लेकर उसके खिलाफ पुलिस से शिकायत हुई थी, जिस पर पुलिस ने उसे पूछताछ के लिए थाने बुलाया। लेकिन, युवक थाने नहीं पहुंचा, तब पुलिस उसकी तलाश करते हुए गांव पहुंच गई। लेकिन, युवक घर में नहीं मिला। लिहाजा, पुलिस उसके पिता भागीरथी को पकड़कर थाने लेकर आ गई।

- Advertisement -
थाने का घेराव और हंगामे के बाद आसपास के थानेदार व बल को बिल्हा भेजा गया है।
थाने का घेराव और हंगामे के बाद आसपास के थानेदार व बल को बिल्हा भेजा गया है।

पिता के पकड़े जाने की जानकारी मिलते ही पहुंचा थाने
इधर, पिता के पकड़े जाने की खबर मिलते ही युवक भी बिल्हा थाने पहुंच गया। इस दौरान उसके सामने में आरक्षक रूपलाल चंद्रा ने उसके पिता की पिटाई कर दी। हालांकि, बाद में दोनों पक्षों के बीच समझौता हो गया और युवक व उसके पिता को छोड़ दिया गया।

विरोध-प्रदर्शन के चलते राजस्व अफसर भी थाने पहुंच गए हैं।
विरोध-प्रदर्शन के चलते राजस्व अफसर भी थाने पहुंच गए हैं।

रात में घर से निकला और ट्रेन के सामने कूदकर दे दी जान
बताया जा रहा है कि युवक सोमवार की शाम अपने घर पहुंचा। इसके बाद देर शात करीब 7 बजे वह बिना बताए घर से निकल गया। इस बीच वह पैदल रेलवे ट्रैक की ओर चला गया और ट्रेन के सामने कूद कर जान दे दी। ट्रेन की चपेट में आकर युवक के कई टुकड़े हो गए। रात करीब 9 बजे परिजन को इस घटना की जानकारी हुई, तब वे घटनास्थल पहुंचे।

पुलिस के खिलाफ फूटा ग्रामीणों का गुस्सा।
पुलिस के खिलाफ फूटा ग्रामीणों का गुस्सा।

पुलिस पर भड़का आक्रोश, थाने का घेराव कर प्रदर्शन
इधर, गांव में इस घटना की जानकारी मिलते सतनामी समाज के लोगों का आक्रोश भड़क गया। उन्होंने पुलिस पर प्रताड़ना का आरोप लगाते हुए थाने का घेराव कर हंगामा मचाना शुरू कर दिया। इस धरना-प्रदर्शन में आप के नेता भी शामिल हो गए हैं और थाने के सामने बैठकर हल्ला बोल दिया है। इसके चलते तनाव की स्थिति बन गई है। वहीं, मौके पर पुलिस और राजस्व विभाग के अफसर मौजूद हैं।

आरक्षक को सस्पेंड कर FIR की मांग
प्रदर्शनकारी ग्रामीण इस मामले में प्रताड़ना का आरोप लगाते हुए आरक्षक रूपलाल चंद्रा को सस्पेंड करने की मांग कर रहे हैं। इसके साथ ही उसके खिलाफ FIR दर्ज करने की भी मांग कर रहे हैं।

पुलिस बोली शराबी तो भड़के ग्रामीण
दरअसल, पूरा मामला उस समय ज्यादा तूल पकड़ा, जब युवक की आत्महत्या करने की खबर पुलिस को मिली। मौके पर पहुंची पुलिस ने मंगलवार की सुबह शव का पंचनामा कार्रवाई शुरू की। इस दौरान पुलिस ने कह दिया कि मरने वाला युवक शराब पीने का आदी था। सोमवार को भी वह शराब के नशे में था। पुलिस की बातों को सुनकर परिजन और गांव वाले आक्रोशित हो गए। उनका कहना था कि पुलिस अपनी लापरवाही छिपाने उनके बेटे को ही शराबी बताने का प्रयास कर रही है।

पुलिस पर 20 हजार रुपए मांगने का आरोप
बिल्हा क्षेत्र के आप पार्टी के नेता जसबीर सिंह चावला ने आरोप लगाया कि हरीशचंद्र के पिता को पुलिस ने गांव से पुलिस उठाकर ले गई थी। इस दौरान उसके साथ मारपीट की गई। इसकी जानकारी मिलने पर हरीशचंद्र भी थाने पहुंच गया। इस दौरान उसके सामने में पुलिस ने मारपीट की और उसे छोड़ने के लिए 20 हजार रुपए की मांग की। जबकि, जिस लड़की से विवाद हुआ था, उससे अब समझौता हो गया। उन्होंने यह भी आरोप लगाया है कि आरक्षक रूपलाल चंद्रा के खिलाफ पहले भी इस तरह से अवैध उगाही की कई शिकायतें हैं।

521 लोगों को दिया जा रहा एचआईवी के मामले में उपचार, 9 बच्चे भी संक्रमित हैं कोरबा जिले में

377FansLike
57FollowersFollow


v

377FansLike
57FollowersFollow
Latest News

भारत के रतन टाटा: भारतीय उद्योग के महानायक और सेवा के प्रतीक,सादगी से महानता तक: रतन टाटा की अनमोल विरासत*

Acn18. Comरतन टाटा का देहावसान न केवल एक महान उद्योगपति की मृत्यु है, बल्कि भारतीय व्यवसायिक परंपरा और नैतिक...

More Articles Like This

- Advertisement -