कोरबा. कांग्रेस के द्वारा स्थानीय भाजपा कार्यालय का घेराव करने की योजना फेल हो गई। मौके पर काफी संख्या में पुलिस बल की उपस्थिति से प्रदर्शनकर्ता आगे नहीं बढ़ सके। नेशनल हेराल्ड केस में सोनिया गांधी और राहुल गांधी को आंशिक राहत दिए जाने पर कांग्रेस ने इसे जीत बताया।
दिल्ली कोर्ट ने ईडी की एक याचिका पर व्यवस्था देते हुए नेशनल हेराल्ड केस में सोनिया गांधी और राहुल गांधी को राहत दि है। इस आदेश से कांग्रेस खेमा काफी उत्साहित है। उसने भाजपा कार्यालय के आसपास प्रदर्शन कर अपनी खुशी व्यक्त की। कोरबा में प्रदर्शन को देखते हुए काफी संख्या में पुलिस बल लगाया गया था। कांग्रेस के कार्यकर्ताओं ने यहां पर नारेबाजी की। कांग्रेस नेता मुकेश राठौर, मनोज चौहान अपूर्व शहर अध्यक्ष श्याम सुंदर सोनी ने कहा की यह बात स्थापित हुई कि नेशनल हैरान में किसी तरह की ना तो मनी लांड्रीग हुई और ना भ्रष्टाचार।
कांग्रेस ने कहा है कि वह भ्रष्टाचार और विभिन्न मामलों को लेकर पहले भी लड़ती रही है और आगे भी लंबे समय तक इसी तरह लड़ती रहेगी।




