कलेक्टर कार्यालय का घेराव किया कांग्रेसियों ने , देखिए वीडियो

0
7

IMG 20260204 WA0005 IMG 20260204 WA0006 IMG 20260204 WA0004
कोरिया जिला मुख्यालय बैकुंठपुर के छिंदड़ाड में आज कांग्रेस पार्टी ने मनरेगा बचाओ संग्राम के तहत केंद्र सरकार के खिलाफ जोरदार प्रदर्शन किया। कांग्रेस नेताओं और कार्यकर्ताओं ने नारेबाजी करते हुए कलेक्टर कार्यालय घेराव के लिए मार्च निकाला। और बैरिकेट्स पर चढाई करते हुए कलेक्टर कार्यालय के परिसर गेट तक पहुंचे जहाँ उन्होंने अपर कलेक्टर क़ो राष्ट्रपति के नाम ज्ञापन सौपा और मनरेगा क़ो मूल रूप से संचालित करने की मांग की
प्रदर्शन में कोरिया जिले के दिग्गज कांग्रेसी नेताओं के साथ बड़ी संख्या में ग्रामीण महिला-पुरुष शामिल रहे। छिंदड़ाड में आयोजित इस आंदोलन के दौरान कांग्रेस पार्टी ने आम सभा का आयोजन किया। मंच से वक्ताओं ने मनरेगा एक्ट को ख़त्म किए जाने से ग्रामीणों को हो रहे नुकसान को गिनाया। उन्होंने कहा कि मनरेगा से गांवों में रोजगार, पलायन पर रोक और आजीविका का सहारा मिलता है, लेकिन केंद्र सरकार की नीतियों से यह योजना प्रभावित होगी
इसके साथ ही वीबीजी रामजी योजना से जुड़ी कथित हानियों का भी जिक्र करते हुए कांग्रेसी नेताओं ने केंद्र सरकार पर जमकर निशाना साधा। वक्ताओं ने आरोप लगाया कि इन योजनाओं में कटौती और बदलाव से गरीब, मजदूर और ग्रामीण तबका सबसे ज्यादा प्रभावित हो रहा है। सभा के दौरान कांग्रेस कार्यकर्ताओं और ग्रामीणों ने केंद्र सरकार के खिलाफ नारेबाजी की और मनरेगा को पूरी मजबूती के साथ लागू रखने की मांग