Acn18.comअंबिकापुर/अंबिकापुर में डिप्टी सीएम टीएस सिंहदेव के स्थानीय जनप्रतिनिधी दिलीप धर के साथ निगम आयुक्त द्वारा दुव्र्यवहार करने का आरोप लगाते हुए कांग्रेसी कार्यकर्ताओं सहित कांग्रेस दल के पार्षदों ने नगर निगम का घेराव कर दिया और आयुक्त के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। इतना ही नहीं निगम आयुक्त प्रतिष्ठा ममंगई को हटाने की मांग को लेकर कांग्रेसियों ने प्रशासन के सक्षम अधिकारी को ज्ञापन भी सौंपा।



