लखनऊ में पुलिस से भिड़े कांग्रेसी, बैरिकेडिंग पर चढ़े, VIDEO: हरदोई में स्टेशन पर दौड़ाकर पकड़ा, सांसद समेत 300 कार्यकर्ता हाउस अरेस्ट

0
17

लखनऊ में पुलिस से भिड़े कांग्रेसी, बैरिकेडिंग पर चढ़े, VIDEO: हरदोई में स्टेशन पर दौड़ाकर पकड़ा, सांसद समेत 300 कार्यकर्ता हाउस अरेस्ट

लखनऊ में कांग्रेस ऑफिस के बाहर कार्यकर्ताओं और पुलिस की झड़प हो गई। जमकर धक्का-मुक्की हुई। कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष अजय राय, विधायक आराधना मिश्रा समेत कांग्रेस कार्यकर्ता बैरिकेडिंग पर चढ़ गए। फिलहाल मौके पर गहमागहमी का माहौल है। 500 से ज्यादा कांग्रेसी कार्यकर्ताओं को रोकने के लिए पुलिस, RAF और PAC के 200 से ज्यादा जवान तैनात हैं।

Screenshot 2026 02 17 12 28 26 497 com.ak .ta .dainikbhaskar.activity Screenshot 2026 02 17 12 28 06 228 com.ak .ta .dainikbhaskar.activity Screenshot 2026 02 17 12 27 49 597 com.ak .ta .dainikbhaskar.activity

दरअसल, अजय राय ने सोमवार को मनरेगा और शंकराचार्य मुद्दे को लेकर विधानसभा घेराव का ऐलान किया था। इस समय विधानसभा में बजट सत्र चल रहा है। इसे देखते हुए पुलिस अलर्ट मोड पर आ गई। कांग्रेस ऑफिस को छावनी में बदल दिया गया है। 2 ट्रकों में भरकर PAC और RAF के जवान पहुंचे हैं।

 

बाराबंकी सांसद तनुज पुनिया समेत प्रदेशभर के 300 से ज्यादा कार्यकर्ताओं को हाउस अरेस्ट कर लिया गया है, जो लखनऊ के लिए रवाना हुए थे। पुलिस ने उन्हें रोक लिया और लौटा दिया। रायबरेली में कांग्रेस राष्ट्रीय सचिव सुशील पासी की पुलिस से नोकझोंक हुई। उन्होंने इंस्पेक्टर से कहा- आप भाजपा के नाम पर गुंडई कर रहे हैं? हरदोई में रेलवे स्टेशन पर कांग्रेस के 8 कार्यकर्ताओं को पुलिस ने दौड़ाकर पकड़ा।

 

कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष अजय राय का कहना है-

 

” MGNREGA खत्म करने की योजना, शंकराचार्य और माता अहिल्याबाई होल्कर का अपमान को लेकर हम प्रदर्शन किया जाएगा। विधानसभा घेरकर ही रहेंगे। पुलिस हमें रोक नहीं पाएगी। आज बैरिकेडिंग टूटेगी।

 

बता दें कि 1 साल पहले विधानसभा घेराव करने पहुंचे कांग्रेस कार्यकर्ता प्रभात पांडेय की मौत हो गई थी। अजय राय ने आरोप लगाया था कि पुलिस ने उन्हें पीटा था। बेहोशी की हालत में हमारे कार्यकर्ता प्रभात को अस्पताल ले गए, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया।