आत्मदाह करने वाली कांग्रेस कार्यकर्ता की मौत , ​कोर्ट के आदेश पर घर खाली कराने पहुंची थी पुलिस, 95% झुलसी शबाना ने अस्पताल में दम तोड़ा

0
14

बड़ी खबर : आत्मदाह करने वाली कांग्रेस कार्यकर्ता की मौत

00 ​कोर्ट के आदेश पर घर खाली कराने पहुंची थी पुलिस, 95% झुलसी शबाना ने अस्पताल में दम तोड़ा

​दुर्ग/रायपुर:दुर्ग के पचरीपारा क्षेत्र में 22 जनवरी को आत्मदाह का प्रयास करने वाली महिला कांग्रेस कार्यकर्ता शबाना निशा उर्फ रानी (37) की शुक्रवार को इलाज के दौरान मौत हो गई। रायपुर के डीकेएस (DKS) अस्पताल में 7 दिनों तक चले इलाज के बाद उन्होंने अंतिम सांस ली। शबाना 95% तक झुलस चुकी थीं।

0 ​विवाद की वजह

मामला सिटी कोतवाली थाना क्षेत्र का है। शबाना पचरीपारा में एक किराए के मकान में रह रही थीं और उसे खरीदना चाहती थीं। मकान मालिक द्वारा जमीन बेचने से इनकार करने पर मामला जिला कोर्ट पहुंचा, जहाँ कोर्ट ने मकान खाली करने का आदेश दिया। 22 जनवरी को जब पुलिस और कोर्ट स्टाफ घर खाली कराने पहुंचे, तो शबाना ने खुद पर मिट्टी तेल डालकर आग लगा ली।

​0 कांग्रेस से पार्षद चुनाव भी लड़ा था

मृतक शबाना निशा राजनीति में सक्रिय थीं। उन्होंने पिछला दुर्ग नगर निगम चुनाव वार्ड क्रमांक 28 से कांग्रेस के टिकट पर पार्षद पद के लिए लड़ा था। इस घटना के बाद इलाके में शोक की लहर है और पुलिस मामले की आगे की जांच कर रही है।