spot_img

कांग्रेस में टिकट दावेदारों के नाम पर फैसला रात तक:चुनाव समिति के सामने खुलेंगे सील बंद लिफाफे; सैलजा बोलीं- पदाधिकारियों को मिलेगी बड़ी जिम्मेदारी

Must Read

छत्तीसगढ़ कांग्रेस की प्रदेश प्रभारी कुमारी सैलजा ने कहा कि, सभी पदाधिकारियों को चुनाव में महत्वपूर्ण जिम्मेदारी दी जाएगी। विधानसभा चुनाव में सभी एकजुट होकर काम करेंगे। उन्होंने कहा कि, हमारे किसी भी कार्यकर्ता पर कोई दबाव नहीं है। अगर कोई पार्टी विरोधी गतिविधियों में शामिल होता है तो उस पर अनुशासनात्मक कार्रवाई की जाएगी।

- Advertisement -

रायपुर स्थित कांग्रेस के प्रदेश मुख्यालय राजीव भवन में रविवार को हुई बैठक में सैलजा ने कहा कि, सभी पदाधिकारियों ने एकजुट होकर पार्टी के लिए काम करने की इच्छा जताई है। वह कांग्रेस की विस्तारित बैठक खत्म होने के बाद मीडिया से बात कर रही थीं। इसके बाद चुनाव समिति की बैठक शुरू हो गई है। इसमें टिकट के दावेदार प्रत्याशियों के नाम पर देर रात तक फैसला आएगा।

प्रदेश कांग्रेस की विस्तारित बैठक में मौजूद पदाधिकारी।
प्रदेश कांग्रेस की विस्तारित बैठक में मौजूद पदाधिकारी।

विस्तारित बैठक की मुख्य बातें

  • भारत जोड़ो यात्रा के 7 सितंबर को 1 साल पूरे हो रहे हैं। इसे देखते हुए पूरे प्रदेश में कार्यक्रम किया जाएगा।
  • राहुल गांधी जी ने पूरे देश को एक साथ जोड़ा है। नफरत के माहौल में मोहब्बत की दुकान खोली है।
  • राहुल जी के साथ पूरे देश के युवा, बुजुर्ग और बच्चे उत्साह के साथ जुड़ रहे हैं, क्योंकि वे हर वर्ग के लोगों की बात सुनते हैं।
  • चुनाव में सभी पदाधिकारियों को जिला व संभाग स्तर पर जिम्मेदारियां दी जाएंगी।
  • AICC ने सभी को जिला स्तर पर कार्यक्रम के लिए निर्देशित किया है।

चुनाव समिति में तय होंगे अंतिम नाम
बैठक में प्रत्याशी चयन को लेकर कांग्रेस में आज निर्णायक एक्सरसाइज शुरू हो गई है। राजीव भवन में देर शाम प्रदेश चुनाव समिति मंथन में जुटी है। ब्लॉक और जिला स्तर पर दावेदारों को लेकर आए सीलबंद लिफाफे खोले जाएंगे। समिति के संयोजक और पीसीसी अध्यक्ष दीपक बैज की अध्यक्षता में हो रही बैठक में मुख्यमंत्री भूपेश बघेल समेत सभी सदस्य शामिल हैं।

संगठन के पदाधिकारियों के मुताबिक चुनाव समिति एकल नाम वाली सीटों में पहले राय शुमारी कर फैसला कर सकती है। वहीं इसके बाद अन्य सीटों के लिए अधिक से अधिक दो नाम के पैनल तैयार किए जाएंगे। हालांकि इसमें पहले सहमति बनाने की कोशिश होगी। चुनाव समिति की बैठक देर रात तक चलने की संभावना है।

विस्तारित बैठक के बाद चुनाव समिति की बैठक होगी
विस्तारित बैठक के बाद चुनाव समिति की बैठक होगी

ये नेता बैठक में शामिल
चुनाव समिति की बैठक समिति में अध्यक्ष दीपक बैज समेत मुख्यमंत्री भूपेश बघेल, प्रदेश प्रभारी कुमारी सैलजा, विधानसभा अध्यक्ष चरणदास महंत, डिप्टी सीएम टीएस सिंहदेव शामिल हैं। इनके साथ मंत्री ताम्रध्वज साहू, रविन्द्र चौबे, मोहम्मद अकबर, अनिला भेड़िया, जयसिंह अग्रवाल, मोहन मरकाम, रुद्रगुरु और शिव डहरिया भी हैं।

इनके अलावा प्रदेश सहप्रभारी विजय जांगिड़, प्रभारी सचिव चंदन यादव, विधायक धनेन्द्र साहू, सत्यनारायण शर्मा, अमितेश शुक्ल, विकास उपाध्याय, राजेश तिवारी, पारस चोपड़ा, युकां अध्यक्ष आकाश शर्मा, एनएसयूआई अध्यक्ष नीरज पाण्डेय, सेवा दल प्रमुख और महिला कांग्रेस पद से इस्तीफा देने के बावजूद फूलोदेवी नेताम बैठक में शामिल होंगे।

377FansLike
57FollowersFollow


v

377FansLike
57FollowersFollow
Latest News

*मुख्यमंत्री की पहल: स्वास्थ्य विभाग में 650 पदों पर होगी जल्द भर्ती*

Acn18. Com.मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय की पहल पर राज्य में स्वास्थ्य सेवाओं को सुदृढ़ एवं बेहतर बनाने के...

More Articles Like This

- Advertisement -