Acn18.com/ छत्तीसगढ़ के पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के बेटे चैतन्य बघेल की गिरफ्तारी के विरोध में कांग्रेस पार्टी ने आर्थिक नाकेबंदी शुरू कर दी है। अंबिकापुर कटघोरा नेशनल हाईवे 130 पर जेजरा बायपास चौक पर कांग्रेसी एकत्रित हुए और उन्होंने ईडी के खिलाफ नारेबाजी करते हुए चक्का जाम करदिया।
पूरे प्रदेश में आर्थिक नाकेबंदी की घोषणा के तहत कटघोरा में की गई नाकेबंदी में पूर्व मंत्री जय सिंह अग्रवाल रामपुर विधायक फूल सिंह राठिया कटघोरा के पूर्व विधायक पुरुषोत्तम कंवर पाली तानाखार के पूर्व विधायक मोहित राम संयुक्त महासचिव हरीश परसाई जिला ग्रामीण अध्यक्ष मनोज चौहान और नगर पालिका अध्यक्ष राज जायसवाल सहित बड़ी संख्या में युवक कांग्रेस और महिला कांग्रेस के कार्यकर्ता मौके पर मौजूद हैं
प्रदर्शन कार्यो ने सड़क पर टायर भी जला दिया। किसी तरह की उपद्रों की स्थिति पर नियंत्रण के लिए बड़ी संख्या में पुलिस बल भी तैनात कर दिया गया है। सड़क के दोनों और बड़ी मात्रा में वाहन खड़े हैं




