spot_img

कांग्रेस विधायक दल की बैठक 20 अगस्त को:देवेंद्र यादव की गिरफ्तारी पर तैयार होगी रणनीति,सरकार के खिलाफ सड़कों पर उतरने की तैयारी में कांग्रेस

Must Read

कांग्रेस विधायक देवेंद्र यादव की गिरफ्तारी के बाद नेता प्रतिपक्ष डॉक्टर चरण दास महंत ने 20 अगस्त को विधायक दल की बैठक राजधानी रायपुर में बुलाई है। बैठक में सभी कांग्रेस विधायकों को शामिल होने के निर्देश दिए हैं।

- Advertisement -

दरअसल, कल 17 अगस्त को बलौदा बाजार हिंसा मामले में पुलिस ने कांग्रेस विधायक देवेंद्र यादव को गिरफ्तार किया गया था।

विधानसभा में होगी बैठक

नेता प्रतिपक्ष डॉ चरण दास महंत ने अपने सोशल मीडिया में पोस्ट करते हुए लिखा है कि 20 अगस्त की सुबह 10:30 बजे नेता प्रतिपक्ष कार्यालय छत्तीसगढ़ विधानसभा में विधायक दल की बैठक आहूत की गई है, जिसमें गिरफ्तारी के बाद कांग्रेस की रणनीति तय की जाएगी।

ये होंगे मुद्दे

* भारत के पूर्व प्रधानमंत्री स्व. राजीव गांधी की जयंती पर स्मरण, श्रद्धांजलि।

* भिलाई विधायक देवेंद्र की गिरफ्तारी और प्रदेश के विभिन्न विषयो पर चर्चा।

भूपेश बघेल ने ‘X’ पर लिखा करारा जवाब मिलेगा

पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने देवेंद्र की गिरफ्तारी पर अपने सोशल मीडिया में लिखा अगर प्रदेश के मुखिया को ये लगता है कि एक युवा विधायक को गिरफ़्तार करके अपने 8 महीने के “कलंकित कार्यकाल” को ढंक लेंगे, तो यह उनकी गलतफहमी है। सतनामी समाज के साथ हुए अन्याय को एक और अन्याय करके आप समाज को धोखा दे रहे हैं।

पूरा प्रदेश, हम सब देवेंद्र यादव और सतनामी समाज के साथ खड़े हैं। करारा जवाब मिलेगा… मुख्यमंत्री जी!छत्तीसगढ़, नागपुर और गुजरात से नहीं, यहीं से चलेगा।

जानिए गिरफ्तारी से पहले भिलाई में क्या-क्या हुआ?

बलौदाबाजार पुलिस भिलाई विधायक देवेंद्र यादव के घर पहुंची थी। वहां पहले से ही निवास के बाहर समर्थकों की भारी भीड़ मौजूद थी। उसने पुलिस को अंदर नहीं जाने दिया। इसके बाद प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष दीपक बैज भी उनके निवास पहुंचे गए।

दीपक बैज, अरुण वोरा समेत कई नेताओं के आने के बाद पुलिस अफसरों से करीब 2-3 घंटे बातचीत चली। इसके बाद देर शाम पुलिस बल बुलाया गया। गिरफ्तारी से पहले देवेंद्र यादव सफेद झंडा और संविधान पकड़कर जोश में लड़ेंगे-लड़ेंगे कहते दिखे।

आखिरकार देवेंद्र यादव को उनके आवास से पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। इस दौरान कार्यकर्ताओं और पुलिस में झड़प भी हुई​​, लेकिन विधायक को लेकर टीम बलौदाबाजार रवाना हो गई।

बलौदाबाजार में क्या-क्या हुआ?

गिरफ्तारी के बाद देवेंद्र यादव को बलौदाबाजार के पुलिस लाइन स्थित आजाक थाने लाया गया। इसके बाद रात 10 बजे विधायक देवेंद्र यादव को लेकर पुलिस सीजेएम कोर्ट में पेश करने पहुंची। इस दौरान जिला एवं सत्र न्यायालय और पुलिस कंट्रोल रूम के सामने सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए। रात में करीब दो से तीन हजार कांग्रेसी कार्यकर्ता कार्रवाई के विरोध में नारेबाजी करते रहे।

पुलिस ने कोर्ट से न्यायिक रिमांड की मांग की जिसे कोर्ट ने मंजूर कर लिया। भिलाई नगर विधायक देवेंद्र यादव को पुलिस न्यायिक रिमांड पर रायपुर जेल शिफ्ट के लिए लेकर रवाना हुई। 3 दिन बाद फिर से कोर्ट में उन्हें पेश किया जाएगा।

बलौदाबाजार एसपी विजय अग्रवाल ने बताया कि, 10 जून को आगजनी की घटना को लेकर FIR दर्ज की गई थी। उसी में विधायक देवेंद्र यादव की गिरफ्तारी की गई। उनको कोर्ट में पेश किया गया, जहां से 20 अगस्त तक उन्हें न्यायिक अभिरक्षा में भेजा है।

377FansLike
57FollowersFollow


v

377FansLike
57FollowersFollow
Latest News

*मुख्यमंत्री की पहल: स्वास्थ्य विभाग में 650 पदों पर होगी जल्द भर्ती*

Acn18. Com.मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय की पहल पर राज्य में स्वास्थ्य सेवाओं को सुदृढ़ एवं बेहतर बनाने के...

More Articles Like This

- Advertisement -