Acn18.com/कवर्धा कांड को लेकर पूरा प्रदेश उबल रहा है। इस मामले को लेकर कांग्रेस सत्ता पक्ष के खिलाफ जमकर प्रदर्शन कर रही है। शनिवार को बुलाए गए छ.ग.बंद को सफल बनाने को लेकर कोरबा में भी कांग्रेसी सड़क पर उतरे। कांग्रेस के नेता रैली के माध्यम से आम जनता से इस बंद को सफल बनाने की अपील की। उन्होंने दुकानदारों से अपनी अपनी दुकान को बंद करने का आह्वान भी किया।




