spot_img

‘कांग्रेस ही असल भ्रष्टाचार की जननी है..’ IT छापे को लेकर केंद्रीय राज्य मंत्री ने साधा निशाना

Must Read

बिलासपुर। IT छापे को लेकर केंद्रीय मंत्री फग्गन सिंह कुलस्ते ने बयान देते हुए कहा है कि पीएम मोदी के नेतृत्व में देश आज दुनियाभर में अग्रणी है। देश में अच्छा काम हो रहा कांग्रेस को ये समझ नहीं आ रहा है। देश में पड़ रहे छापों में हमारा कोई हस्तक्षेप नहीं है। गलत काम करने वाला व्यक्ति ही डरता है। लंबे समय तक देश में कांग्रेस की सरकार रही, कांग्रेस ही असल भ्रष्टाचार की जननी है। भ्रष्टाचार की कोई सीमा नहीं कांग्रेस ने इतना भ्रष्टाचार किया है। देश भी ये बात अच्छे से जनता है। देश में जिनपर कार्रवाई हो रही उसमें अधिकांश कांग्रेस और उनके आसपास घूमने वाले लोग शामिल हैं। देश में आज कांग्रेस की स्थिति अधमरे सांप की तरह हो गई है।

- Advertisement -

दरअसल, केंद्रीय राज्य मंत्री इस्पात और ग्रामीण विकास फग्गन सिंह कुलस्ते प्रवास में बिलासपुर पहुंचे। यहां SECL सीएमडी और रेलवे जीएम के साथ उन्होंने औपचारिक बैठक कर कार्यों की जानकारी ली। मीटिंग के बाद मिडिया से चर्चा में उन्होंने राज्य सरकार और कांग्रेस पर जमकर निशाना साधा। सबसे पहले छग मॉडल के बहाने राज्य सरकार पर निशाना साधते हुए उन्होंने कहा कि, अगर कांग्रेस सरकार का मॉडल चल गया होता तो आज देश में कांग्रेस की दुर्गति नहीं होती। देश में आज गुजरात मॉडल की बात होती है। कांग्रेस के लोगों को वहां जाकर सीखना चाहिए, कि अधोसंरचना विकास के क्षेत्र में कैसे काम होता है। पीएम मोदी ने जो देश में इंफ्रास्ट्रक्चर डेवलपमेंट किया है उससे देश आज आगे बढ़ रहा है।

केंद्रीय राज्य मंत्री ने प्रदेश के रेल समस्याओं को लेकर स्वीकार किया कि, यात्रियों को दिक्कत हो रही है। हालांकि, कोविड के बाद उन्होंने निरंतर व्यवस्थाओं को बढ़ाने कोशिश करने की भी बात कही। उन्होंने कहा कि, कुछ दिनों में सुविधाएं व्यवस्थित हो जाएंगी। नियमित ट्रेनों के शुरू होने के साथ स्थिति ठीक हो जाएगी। आगे उन्होंने बताया कि,कोयला पूरे देश के लिए है। देश के विकास में कोयला का बड़ा रोल है। किसी राज्य का ये कहना ठीक नहीं है कि कोयला हमारा है। 60 प्रतिशत थर्मल में कोयले का उपयोग हो रहा है और सरकार को पूरे देश की चिंता है।
केंद्रीय राज्य मंत्री ने कहा, कि प्रदेश में लोग खास तौर पर किसान यहां परेशान हैं। मैं खुद विशुद्ध किसान हूं, हल जोतता हूं। मुझे पता है किसानों की क्या समस्या है, तकलीफ है। भूपेश बघेल ये नहीं जान सकते हैं। राजनीतिक भाषण बाजी करना अलग है। किसानों के हित में दो चार महीने के लिए निर्णय लेना स्थाई समाधान नहीं हो सकता है। दुर्भाग्य से हम हारे इसलिए यहां कांग्रेस सरकार को मौका मिला है। पिछली सरकार ने किसानों के लिए बेहतर काम किया था। भूपेश सरकार जनता को कोई फैसलिटी नहीं दे पाई। चार वर्षों में सरकार ने कुछ नहीं किया। अब उनके जाने का समय आ गया है। आगे भारत जोड़ो यात्रा और आईटी छापे को लेकर उन्होंने कहा कि, भारत को विखंडित करने का काम कांग्रेस ने ही किया है और आज वही कांग्रेसी जोड़ने की बात कह रहे हैं। कांग्रेस की यह यात्रा कभी सफल नहीं होगी।
377FansLike
57FollowersFollow


v

377FansLike
57FollowersFollow
Latest News

कनकी में अतिक्रमित लगभग 05 एकड़ शासकीय भूमि को कराया गया कब्जा मुक्त

Acn18. Com.जिले में शासकीय भूमि को अतिक्रमण मुक्त कराने जिला प्रशासन द्वारा निरन्तर कार्य किया जा रहा है। इसी...

More Articles Like This

- Advertisement -