गुरु नानक पब्लिक स्कूल कोरबा में रंगारंग कार्यक्रम का आयोजन
डॉ एचआर प्रसाद और कमलेश यादव ने किया ध्वजारोहण
देखिए वीडियो


गुरु नानक पब्लिक हाई स्कूल कोरबा में गणतंत्र दिवस समारोह का आयोजन किया गया। कोरबा के सुप्रसिद्ध नेत्र रोग विशेषज्ञ डॉक्टर एच आर प्रसाद ग्रैंड एसीएन न्यूज संपादक कमलेश यादव ने ध्वजारोहण किया इस अवसर पर डॉक्टर प्रसाद ने अभिभावकों और विद्यार्थियों को गणतंत्र दिवस के महत्व की जानकारी देते हुए आग्रह किया की बच्चों को मोबाइल से दूर रखने की कोशिश की जाए। उन्होंने बताया कि भारत के नौनिहाल अपनी आंखें खराब कर रहे हैं उन्हें अंधेरे से उजाले की ओर ले जाने का हम सबको प्रयास करना होगा वरिष्ठ पत्रकार कमलेश यादव ने अपने संबोधन में सबसे आग्रह किया कि वह अपने परिवार के साथ ही समाज और राष्ट्र में सामाजिक समरसता का वातावरण निर्मित करने में सहयोग करें। उन्होंने कहा कि अब देश के लिए मरने की नहीं बल्कि जीने की आवश्यकता है। हम सब मिलकर जाति, धर्म ,क्षेत्र से ऊपर उठकर राष्ट्र निर्माण में अपनी भूमिका निभाएं इस अवसर पर स्कूल के बच्चों ने मनमोहक और उद्देश्य परक प्रस्तुति दिया। लगभग 400 विद्यार्थियों वाले इस स्कूल का प्रबंधन देखने वाले अध्यक्ष जशपाल सिंह सचिव रविंद्र सिंह प्रिंसिपल श्रीमती मनप्रीत कौर, सरबजीत सिंह छतवाल, सुरजीत सिंह गुलाटी समेत सिख समाज के वरिष्ठ और गणमान्य जन व अभिभावक मौजूद रहे



