Home crime इंडियन आयल के टैंकर व ट्रेलर की टक्कर. दोनों गाड़ी के चालक...

इंडियन आयल के टैंकर व ट्रेलर की टक्कर. दोनों गाड़ी के चालक घायल, 1 किलोमीटर लंबा जाम लगा

0
103

कोरबा जिले के कटघोरा पुलिस थाना क्षेत्र के अंतर्गत हुकरा से आगे बाईपास पर इंडियन आईल कॉरपोरेशन के टैंकर और एक कोयला लोड ट्रेलर की आपस में भिड़ंत हो गई। टैंकर अंबिकापुर की ओर जा रहा था जबकि ट्रेलर दूसरे रास्ते को जाने निकला था। टक्कर के बाद इन गाड़ियों के पहिए जहां के तहा थम गए। इस दुर्घटना के चक्कर में बाईपास पर एक किलोमीटर से भी लंबा जाम लग गया और सैकड़ो की संख्या में गाड़ियां खड़ी हो गई। बताया गया कि दोनों दुर्घटनाग्रस्त वाहनों के चालक को चोट आई है जिन्हें मेडिकल कॉलेज हॉस्पिटल कोरबा भर्ती कराया गया है। दुर्घटना की सूचना मिलने पर पुलिस यहां पहुंची और मशक्कत करते हुए जाम को हटवाया।