spot_img

कार और कंटेनर में टक्कर, मासूम की मौत, 5 घायल:मध्यप्रदेश से छत्तीसगढ़ आ रही थी कार, अंधा मोड़ होने के चलते हादसा

Must Read

Acn18.com/कवर्धा में हुए सड़क हादसे में 5 महीने के बच्चे की मौत हो गई है। वहीं 5 लोग घायल हैं। यहां एक तेज रफ्तार कार और कंटेनर में टक्कर हो गई है। बताया जा रहा है कि अंधा मोड़ होने के चलते यह हादसा हुआ है। हादसा चिल्फी थाना क्षेत्र में हुआ है।

- Advertisement -

जानकारी के मुताबिक, कार मध्यप्रदेश की ओर से छत्तीसगढ़ आ रही थी। कार अभी चिल्फी घाटी के राजाढार गांव के पास पहुंची थी। उसी दौरान हादसा हो गया। घटना के बाद मौके से कंटेनर चालक भाग निकला है। आस-पास के लोगों की भीड़ मौके पर पहुंच गई थी।

बताया जा रहा है कि कार तेज रफ्तार में थी। इस वजह से कार चालक ने जब अंधे मोड़ से गाड़ी मोड़ी, तब वह नियंत्रित नहीं कर सका। उसने सीधे कार को कंटेनर में घुसेड़ दिया। जिससे मौके पर ही 5 महीने के रुद्रवेग कुशवाहा ने दम तोड़ दिया।

वहीं मासूम की मां दीपिका कुशवाहा की हालात भी बेहद नाजुक है। इसके अलावा कार सवार तीन महिला और मासूम के पिता निखिल कुशवाहा घायल हो गए हैं। सूचना पर मौके पर पहुंची चिल्फी पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। मामले की जांच जारी है। कार सवार मंडला से भिलाई अपने रिश्तेदार के यहां जा रहे थे। घटना में घायल लोगों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

377FansLike
57FollowersFollow
377FansLike
57FollowersFollow
Latest News

भीषण सड़क हादसा: डिवाइडर से टकराई कार में मां-बेटे की मौत, बाइक से गिरे दो युवकों ने भी तोड़ा दम

धमतरी/रायगढ़. छत्तीसगढ़ में दो अलग-अलग हादसे में 4 लोगों की मौत हो गई. पहली घटना धमतरी जिले की है, जहां...

More Articles Like This

- Advertisement -