spot_img

सावन के आखिरी सोमवार पर प्रदोष का संयोग:महाकाल का CM शिवराज ने किया अभिषेक; अब तक 2.5 लाख से अधिक भक्तों ने किए दर्शन

Must Read

Acn18.com/आज सावन का आखिरी और 8वां सोमवार है। इस बार सोम प्रदोष का संयोग भी बना है। उज्जैन स्थित महाकाल मंदिर भगवान शिव के जयकारों से गूंज रहा है। दोपहर 1 बजे तक 2.5 लाख से ज्यादा भक्तों ने महाकाल के दर्शन किए। रात 10 बजे तक 5 लाख से अधिक भक्तों के पहुंचने की उम्मीद है।

- Advertisement -

दोपहर में मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान, पत्नी साधना सिंह ने महाकाल का दुग्धाभिषेक किया। मुख्यमंत्री ने महाकाल लोक में दूसरे चरण में हो रहे कामों को भी देखा। उन्होंने कहा, ‘सब सुखी रहें, निरोग रहें, सबका मंगल और कल्याण हो, महाकाल के चरणों में यही प्रार्थना की।’ पूर्व मंत्री कांग्रेस नेता जयवर्धन सिंह भस्म आरती में शामिल हुए। नंदी हॉल में बैठकर भगवान महाकाल का आशीर्वाद लिया।

तड़के 2.30 बजे महाकलेश्वर मंदिर के पट खोल दिए गए। सबसे पहले भगवान महाकाल को भस्म अर्पित कर पंचामृत अभिषेक पूजन किया गया। भांग, चंदन, अबीर के साथ मस्तक पर त्रिपुंड और आभूषण अर्पित किए गए। दिव्य श्रृंगार कर भस्म आरती हुई। भस्म आरती के लिए रात 12 बजे से भक्त कतार में लगना शुरू हो गए थे।

शाम 4 बजे महाकाल की 8वीं सवारी निकाली जाएगी। भगवान महाकालेश्वर रजत पालकी में श्री चंद्रमौलेश्वर के रूप में विराजित होंगे।

भांग, चंदन अबीर से दिव्य स्वरूप में श्रृंगार

भस्म आरती में भगवान महाकाल का पहला पूजन किया गया। पुजारी ने गर्भगृह में स्थापित प्रतिमाओं का जलाभिषेक किया। इसके बाद दूध, दही, घी, शक्कर और शहद से बने पंचामृत से भगवान महाकाल का पूजन किया। हरि ओम जल चढ़ाकर कपूर आरती की। भांग, चंदन अबीर से महाकाल का दिव्य स्वरूप में श्रृंगार किया गया। इसके बाद कपड़े से ढांक कर भस्मी रमाई गई। आखिर में विशेष भस्म आरती की गई।

सावन की अंतिम सवारी आज

28 अगस्त को बाबा महाकाल की 8वीं सवारी मंदिर से शाम 4 बजे निकाली जाएगी। इस दौरान भगवान महाकालेश्वर रजत पालकी में श्री चंद्रमौलेश्वर के रूप में विराजित होंगे। हाथी पर श्री मनमहेश, गरुड़ रथ पर शिव तांडव, नंदी रथ पर उमा-महेश, डोल रथ पर होलकर स्टेट के मुखारविंद, नवीन रथ पर घटाटोप स्वरूप और दूसरे नवीन रथ पर श्री जटाशंकर और रथ पर नए स्वरूप श्री रुद्रेश्वर नया सप्तधान मुखारविंद शामिल होगा। अब भादौ महीने की दो सवारी 4 सितंबर और अंतिम शाही सवारी 11 सितंबर को निकलेगी।

ये रहेगा सवारी का मार्ग

  • श्री महाकालेश्वर मंदिर के सभा मंडप में सबसे पहले भगवान श्री चंद्रमौलेश्वर का षोडशोपचार से पूजन-अर्चन कर आरती होगी।
  • रजत पालकी में विराजित अवंतिका के महाराज भगवान श्री चंद्रमौलेश्वर नगर भ्रमण के लिए रवाना होंगे। मुख्य द्वार पर गार्ड ऑफ ऑनर दिया जाएगा।
  • इसके बाद सवारी गुदरी चौराहा, बक्षी बाजार, कहारवाडी होते हुए रामघाट पहुंचेगी।
  • रामघाट पर श्री चंद्रमौलेश्वर और श्री मनमहेश का मोक्षदायिनी मां शिप्रा के जल से अभिषेक पूजन किया जाएगा।
  • सवारी गोपाल मंदिर पहुंचेगी। यहां हरि-हर का मिलन होगा। यहां से सवारी वापस महाकाल मंदिर पहुंचेगी।
  • आज सावन महीने का आखिरी सोमवार है। भगवान ओंकारेश्वर ज्योतिर्लिंग का फूलों से भव्य श्रृंगार हुआ। मंदिर परिसर को आकर्षक फूलों से सजाया गया। मंगला आरती के बाद फलों का नैवेद्य अर्पित किया। मां पार्वती का भी विशेष श्रृंगार हुआ।
377FansLike
57FollowersFollow
377FansLike
57FollowersFollow
Latest News

खदान की सुरक्षा में लगे जवान ने की खुदकुशी,  त्रिपुरा राइफल्स का जवान तैनात था कुसमुंडा में 

कोरबा के कुसमुंडा खदान में त्रिपुरा राइफल्स के एक जवान अजाब सिंह ने थोड़ी देर पहले ड्यूटी के दरमियान...

More Articles Like This

- Advertisement -