spot_img

कोल स्कैम-महादेव सट्टा ऐप केस…कोर्ट में पेश होगी चार्जशीट:सूर्यकांत, सौम्या और रानू की वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग से पेशी, नकली होलोग्राम केस में 4 को जेल

Must Read

छत्तीसगढ़ कोयला घोटाला और महादेव सट्टा ऐप मामले में ACB- EOW आज रायपुर की स्पेशल कोर्ट में चार्जशीट पेश करेगी। इससे पहले गुरुवार को इस मामले में जेल में बंद सूर्यकांत तिवारी, समीर विश्नोई, सौम्या चौरसिया, रानू साहू समेत सभी आरोपियों की पेशी हुई है। इनमें सूर्यकांत, सौम्या और रानू साहू की वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग से हियरिंग में शामिल हुए हैं।

- Advertisement -

बता दें कि कोयला घोटाला मामले में इन दिनों ED के बाद अब ACB जांच कर रही है। इस मामले में सभी आरोपियों के खिलाफ शुक्रवार को चालान पेश होगा। चालान के माध्यम से आरोप पत्र और मामले से जुड़े सभी तथ्य पेश किए जाएंगे।

महादेव सट्टा एप में पेश हो सकता है चलान

महादेव सट्टा एप मामले जांच कर रही EOW पहले से जेल में बंद आरोपियों के खिलाफ आज कोर्ट में चालान पेश हो सकती है। वहीं गुरुवार को महादेव मामले गिरफ्तार बरखास्त आरक्षक सहदेव यादव को कोर्ट में पेश किया गया।

सुनवाई के बाद स्पेशल कोर्ट ने उसे 25 जुलाई तक EOW की रिमांड पर भेज दिया है। ACB के वकीलों के अनुसार इस मामले में पहले से जेल में बंद आरोपियों के खिलाफ आज कोर्ट में चालान पेश हो सकता है।

नकली होलोग्राम केस में 4 आरोपियों को 31 जुलाई तक जेल

नकली होलोग्राम मामले में ईओडब्ल्यू ने गुरुवार को चार आरोपियों को कोर्ट में पेश किया। इसमें प्रिज्म होलोग्राम कंपनी के छत्तीसगढ़ स्टेट हेड दिलीप पांडे, दीपक दुआरी, अमित सिंह, अनुराग द्विवेदी शामिल हैं। 3 दिन की पुलिस रिमांड खत्म होने के बाद इन्हें कोर्ट में पेश किया गया था। चारों आरोपियों को कोर्ट ने 31 जुलाई तक के लिए जेल भेज दिया है।

बता दें कि इससे पहले ये आरोपी एसीबी की 7 दिन की रिमांड पर भी रह चुके हैं। चारों आरोपियों से एक साथ पूछताछ की जा चुकी है।

377FansLike
57FollowersFollow


v

377FansLike
57FollowersFollow
Latest News

वन नेशन वन इलेक्शन प्रस्ताव कैबिनेट में मंजूर:शीतकालीन सत्र में बिल पेश होगा, घोषणा पत्र में भाजपा का वादा था

Acn18.com/देश में लोकसभा के साथ विधानसभा चुनाव (वन नेशन वन इलेक्शन) करवाने के प्रस्ताव को बुधवार को केंद्रीय कैबिनेट...

More Articles Like This

- Advertisement -