Home KORBA कोयला लोड ट्रक अनियंत्रित होकर पलटा ,भैषमा चौक पर हुआ हादसा ,कोयला...

कोयला लोड ट्रक अनियंत्रित होकर पलटा ,भैषमा चौक पर हुआ हादसा ,कोयला लूटने लोगों में मची होड़

0
79

vlcsnap 2024 01 14 11h38m59s300

acn18.com कोरबा/कोरबा के धतूरा कोल वॉशरी से कोयला लेकर रायगढ़ जा रहा एक ट्रक भैषमा चौक के पास अनियंत्रित होकर पलट गया। दुर्घटना के बाद मौके पर कोयला बिखर गया जिसे लूटने के लिए लेागों के बीच होड़ मच गई। हादसे में चालक को हलकी चोट लगी है जिसे उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती किया गया है। हादसा कैसे और क्यों हुआ इस बात का पता नहीं चल सका है। घटना की जानकारी उरगा पुलिस को दे दी गई है जिसके द्वारा मामले की जांच की जा रही है।

vlcsnap 2024 01 14 11h36m19s977

उरगा थानांतर्गत भैषमा चौक के पास कोयला लोड एक ट्रक अनियंत्रित होकर पलट गया। रविवार की तड़के यह हादसा हुआ। बताया जा रहा है,कि ट्रक धतूरा कोल वॉशरी से कोयला लेकर रायगढ़ की तरफ जा रहा था। जैसे ही ट्रक भैषमा चौक के पास पहुंचा वैसे ही पलट गया। ट्रक के पलटते ही मौके पर कोयला सड़क पर बिखर गया जिसे लूटने के लिए लोगों में होड़ मच गई। जिसे जितना मिला उतना कोयला अपने साथ ले गया। कहा तो यह भी जा रहा है,कि डीजल की लूट भी मचाई गई। दुर्घटना में चालक को हलकी चोट लगी है जिसे उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती किया गया है।
मुख्य मार्ग पर ट्रक के पलटने से मौके पर यातायात व्यवस्था पूरी तरह से चरमरा गई थी। जैसें ही पुलिस को जानकारी मिली वैसे ही मौके पर पहुंची और यातायात व्यवस्था को बहाल करवाया।
कोरबा पहुंचे केंद्रीय ग्रामीण विकास व पंचायती राज मंत्री ,अधिकारियों की ली बैठक …वीडियो