अनियंत्रित होकर पलटा कोयला लोड ट्रेलर,नहीं हुई किसी तरह की जनहानी,सड़क पर फैला कोयला

0
142

Acn18.com/उरगा थानांतर्गत भैषमा मुख्य मार्ग पर कोयला लोड ट्रेलर के पलटने से अफरा-तफरी की स्थिती निर्मित हो गई। एसईसीएल की गेवरा कोल परियोजना से कोयला लेकर ट्रेलर रायगढ़ की तरफ जा रहा था तभी भैषमा बाजार के पास मोड़ पर चालक ने वाहन से अपना नियंत्रण खो दिया जिसके परिणाम स्वरुप ट्रेलर पलट गई और कोयला सड़क पर बिखर गया। हादसे का सुखद पहलु यह रहा,कि घटना में किसी तरह की जनहानी नहीं हुई है। वाहन चालक भी सुरक्षित बताया जा रहा है। हादसे के बाद मौके पर लोगों की भीड़ इकट्ठी हो गई। फिलहाल पुलिस मामले की विवेचना कर रही है।